मधुबनी : भाकपा-माले, राजद,भाकपा, माकपा व कांग्रेस ने प्रतिरोध मार्च निकाला। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 7 अगस्त 2022

मधुबनी : भाकपा-माले, राजद,भाकपा, माकपा व कांग्रेस ने प्रतिरोध मार्च निकाला।

  • महागठबंधन के आव्हान पर  जिला मुख्यालय मधुबनी में भाकपा-माले, राजद,भाकपा, माकपा व कांग्रेस के हजारों लोगों ने प्रतिरोध मार्च निकाला।

mahagathbandhan-protest
मधुबनी, महागठबंधन के आह्वान पर राजव्यापी आंदोलन के तहत अगस्त क्रान्ति के अवसर पर 7 अगस्त 2022 जिला मुख्यालय मधुबनी में भाकपा- माले,राजद, भाकपा, माकपा व  कांग्रेस के द्वारा प्रतिरोध मार्च व सभा आयोजित किया गया। बढ़ रहे मंहगाई वेरोजगारी GST अग्निपथ बुलडोजर राज व संप्रदायिक हमला के खिलाफ एवं संपूर्ण बिहार को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने के मांग पर मधुबनी रेलवे स्टेशन से महागठबंधन के द्वारा प्रतिरोध मार्च निकाला गया। जो शंकर चौक बाटा चौक होते हुए समाहरणालय के समक्ष सभा मे तब्दील किया गया। भाकपा-माले के राज्य कमिटी सदस्य सह जिला सचिव ध्रुव नारायण कर्ण जिला कमिटी सदस्य सह जयनगर रप्रखंड सचिव भूषण सिंह जिला कमिटी सदस्य सह बेनीपट्टी प्रखंड सचिव श्याम पण्डित हरलाखी प्रखंड सचिव मदनचंद झा AISA राज्य  नेता मयंक कुमार यादव, लक्ष्मण राय योगनाथ मंडल ,बिजय कुमार दास,बेचन राम,विशंभर कामत, योगेंद्र यादव ,मनीश मिश्रा , कामेश्वर राम, राम अशीष राम, सज्जन सदाय, बिरेंद्र पासवान, सुनील पाठक सहित अन्य नेताओं के अलावा राजद, भाकपा, माकपा ,कांग्रेस के नेताओं के अलावा हजारों संख्या में जिला के विभिन्न क्षेत्रों से लोगों ने भाग लिए। 

कोई टिप्पणी नहीं: