सीतामढ़ी : कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 11 अगस्त 2022

सीतामढ़ी : कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह

sitamarhi-news
सीतामढ़ी: जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में आगामी (स्वतंत्रता दिवस)15 अगस्त 2022 के सफल आयोजन के लिए जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई. आजादी का 75वें अमृत महोत्सव के अवसर पर मुख्य समारोह स्थल गांधी मैदान, मोतिहारी में राष्ट्रीय ध्वजारोहण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संबंधित पदाधिकारी को उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए.उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए जिले भर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न किया जाए. मुख्य समारोह स्थल पर मेडिकल टीम, पीने की पानी, विधि व्यवस्था, साफ सफाई, रंग रोगन, परेड, जलजमाव से सुरक्षा, ध्वनि विस्तारक यंत्र, कार्यक्रम का सीधा प्रसारण, राष्ट्रीय गान आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई एवं संबंधित पदाधिकारी को उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए.15 अगस्त 2022 को 12: 30 अपराह्न में गांधी मैदान, मोतिहारी में मीडिया एवं जिला प्रशासन के बीच फैंसी फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया है. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता आपदा, जिला परिवहन पदाधिकारी, सिविल सर्जन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मोतिहारी सदर, सार्जेंट मेजर, जिला शिक्षा पदाधिकारी, नगर आयुक्त, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी, भवन, जिला  जनसंपर्क पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा आदि उपस्थित थे.

कोई टिप्पणी नहीं: