मधुबनी, आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के फैसलानुसार ,जिला कांग्रेस कांग्रेस कमिटी मधुबनी ने 9 अगस्त क्रांति दिवस के पावन अवसर पे जिला के चार जगहों से आजादी गौरव पदयात्रा भारत जोड़ो अभियान के तहत मधुबनी अनुमण्डल के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी क्रांतिकारी नेता स्व सूरज नारायण सिंह द्वार नरपतनगर ,बेनीपट्टी अनुमंडल के उच्चैठ भगवती स्थान, झांझरपुर के ललित बाबू मूर्ति स्थल एवं जयनगर के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के मूर्ति स्थल से राष्ट्रीय गीत जन गण मन गाकर शुभारंभ किया । पंडौल प्रखंड के नरपतनगर गाँव अवस्थित शहीद सूरज नारायण सिंह स्मारक द्वार से मधुबनी अनुमण्डल के कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष प्रो शीतलाम्बर झा के नेतृत्व में सूरज बाबू के मूर्ति पर माल्यार्पण कर एवं राष्ट्रीय गान गाकर पदयात्रा का शुभारंभ किया, इस अवसर पे जिलाध्यक्ष प्रो शीतलाम्बर झा ने पदयात्रियों एवं आमजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज का दिन 9 अगस्त क्रांति दिवस बहुत ही ऐतिहासिक महत्व के दिन है जब हमारा देश सैकड़ों वर्षों के गुलामी के जंजीरों में जकड़ा हुआ था तब अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के तत्कालीन नेताओं नेतृत्व ने अंग्रेजों के खिलाफ शंखनाद कर ब्रिटिश साम्राज्य को चुनौती दी और 1942 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने कहा अंग्रेजों भारत छोड़ो और देशवासियों को आह्वान करते हुए नारा दिया करो या मरो इसका प्रभाव देशवासियों पर बड़ा प्रभाव पड़ा और करोड़ों नर ,नारियों हिदू मुस्लिम सिख एवं ईसाइयों ने एकसूत्र में बंधकर आजादी आंदोलन में कूद पड़े और अंग्रेजों को भागने पर मजबूर कर दिया। प्रो झा ने कहा आज तथाकथित अपने को राष्ट्रवादी सरकार कहने बाली मोदी सरकार देश के गंगा यमुनी संस्कृति को छिन्नभिन्न कर दिया है देश मे साम्प्रदायिक सद्भाव समाप्त किया जा रहा है, देश को धार्मिक उन्माद में झोंकने का लगातार खड़यँत्र कर रहा है जिससे देश की एकता और अखंडता पर बुरा प्रभाव पड़ा है जिससे देश कमजोर होने लगा है,देश की स्थिति सभी दृष्टिकोण से नकारात्मक विचारों के कारण हम विश्व पटल निंदा के पात्र हो गए है, इसलिए कांग्रेस पार्टी ने भारत जोड़ो अभियान के तहत आज से देश के सभी लोकसभा क्षेत्रों में 9 अगस्त से 14 अगस्त तक आजदी के 75 वीं वर्षगाँठ पे 75 किलोमीटर लंबी पदयात्रा एवं काश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक लम्बी पदयात्रा का शुभारंभ कर देशवासियों को एकसूत्र में बांधने के उद्देश्य से पदयात्रा किया जा रहा है। कार्यक्रम में विजय कुमार राउत, अमानुल्लाह खान, विशाल रंजन झा,मो गयासुद्दीन,रामइकबाल पासवान, मो सबीर, आकिल अंजुम अविनाश झा,सुनील कुमार झा,सुरेन्द्र मिश्रा,सुरेश चंद्र झा रमन, अशोक प्रसाद,मुकेश कुमार झा पप्पू, मोहन कुमार,मो अबुबकर, आलोक कुमार झा,मो इंतजार, राजीव शेखर झा,समरजीत सिंह उर्फ गब्बर, मो असगर, मो मेराज, मो गुलाम, मो साहिद, कनक नाथ झा, बिजय ठाकुर, धनेश्वर ठाकुर आदि सैकड़ों की संख्याओं लोगों ने शिरकत की।
मंगलवार, 9 अगस्त 2022

मधुबनी : जिला कांग्रेस चार जगहों से आजादी गौरव पदयात्रा का शुभारंभ किया
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
सम्पादकीय डेस्क --- खबर के लिये ईमेल -- editor@liveaaryaavart.com
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें