पंघाल, जैस्मीन के बाद सागर सेमीफाइनल में, पदक सुनिश्चित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 4 अगस्त 2022

पंघाल, जैस्मीन के बाद सागर सेमीफाइनल में, पदक सुनिश्चित

sagar-in-semi-finals-medal-assured
बर्मिंघम, 04 अगस्त, पूर्व विश्व चैंपियनशिप मेडलिस्ट मुक्केबाज अमित पंघाल, जैस्मीन और सागर अहलावत ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में गुरुवार को अपने-अपने वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत के लिये तीन पदक सुनिश्चित किये। गोल्डकोस्ट 2018 खेलों के रजत पदक विजेता पंघाल ने पुरुष 48 किग्रा क्वार्टरफाइनल में स्कॉटलैंड के लेनन मुलिगन को 5-0 की करारी शिकस्त दी। दूसरी ओर, 2021 की एशियाई चैंपियनशिप जैस्मीन ने महिला 60 किग्रा क्वार्टरफाइनल में न्यूज़ीलैंड की ट्रॉय गार्टन को 4-1 से हराया। सागर ने सेशिलिस के केडी इवान्स एग्नेस को 92+ किग्रा के शीर्ष-8 मैच में 5-0 से मात दी। इसी के साथ छह भारतीय मुक्केबाजों ने बर्मिंघम 2022 में पदक सुनिश्चित कर लिये हैं। इससे पहले, निखत ज़रीन, नीतू और मोहम्मद हुसामुद्दीन अपने-अपने वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत के लिये पदक सुनिश्चित कर चुके हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: