पंघाल, जैस्मीन सेमीफाइनल में, पदक सुनिश्चित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 4 अगस्त 2022

पंघाल, जैस्मीन सेमीफाइनल में, पदक सुनिश्चित

panghal-jasmine-in-semi-finals-medal-assured
बर्मिंघम, 04 अगस्त, पूर्व विश्व चैंपियनशिप मेडलिस्ट मुक्केबाज अमित पंघाल और जैस्मीन ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में गुरुवार को अपने-अपने वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत के लिये दो पदक सुनिश्चित किये। पंघाल ने पुरुष 48 किग्रा क्वार्टरफाइनल में स्कॉटलैंड के लेनन मुलिगन को 5-0 की करारी शिकस्त दी। दूसरी ओर, 2021 की एशियाई चैंपियनशिप जैस्मीन ने महिला 60 किग्रा क्वार्टरफाइनल में न्यूज़ीलैंड की ट्रॉय गार्टन को 4-1 से हराया। पूर्व विश्व नंबर एक पंघाल ने गोल्डकोस्ट 2018 खेलों में रजत पदक जीता था। अब शनिवार के सेमीफाइनल में उनका सामना ज़ाम्बिया के पैट्रिक चिनयेम्बा से होगा। इससे पहले, निखत ज़रीन, नीतू, मोहम्मद हुसामुद्दीन अपने-अपने वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत के लिये पदक सुनिश्चित कर चुके हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: