बिहार : जहरीली शराब के अवैध कारोबार पर रोक लगाये मुख्यमंत्री : मोर्चा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 7 अगस्त 2022

बिहार : जहरीली शराब के अवैध कारोबार पर रोक लगाये मुख्यमंत्री : मोर्चा

morcha-news
पटना 7अगस्त, राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र चौहान,प्रधान महासचिव नरेश महतो एव मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने सयुंक्त बयान जारी कर कहा कि प्रदेश मे शराब बंदी कानून अब केवल दिखावा बनकर रह गया है। शराब बंदी कानून प्रदेश लागू तो है किन्तु इस कानून का सख्ती से पालन नही किया जा रहा है जिसके चलते प्रदेश मे जहरीली शराब का कारोबार फल फूल रहा है। यह सरकार के प्रशासनिक व्यवस्था की सबसे बड़ी लापरवाही है। मोर्चा नेताओं ने वैशाली जिले मे जहरीली शराब पीने से हुई आक्रोश व्यक्त करते हुये कहा कि राज्य मे आये दिन हो रहे जहरीली शराब मौत इस बात का प्रमाण है कि बिहार मे शराब बंदी मात्र कागजी व दिखावा बन कर रह गया है। सरकार को शराब बंदी कानून पर सख्त कदम उठाये जाने की जरुरत है। जहरीली शराब के कारोबार पर नकेल कसने की भी आवश्यकता है।

कोई टिप्पणी नहीं: