15 वीं दिल्ली राज्य रोप स्किपिंग चैंपियनशिप का आयोजित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 22 सितंबर 2022

15 वीं दिल्ली राज्य रोप स्किपिंग चैंपियनशिप का आयोजित

Delhi-rope-skeeing
नई दिल्ली। 15 वीं दिल्ली राज्य रोप स्किपिंग - जंप रोप चैंपियनशिप का आयोजन इंदिरा गाँधी इंस्टिट्यूट ऑफ़ फिजिकल एजुकेशन (दिल्ली विश्वद्यालय) विकास पुरी में किया गया। इस प्रतियोगिता ने 250 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चैंपियनशिप का उद्घाटन मुख्य अतिथि इंदिरा गाँधी इंस्टिट्यूट ऑफ़ फिजिकल एजुकेशन (दिल्ली विश्वद्यालय) प्रोफ़ेसर डॉ. जेपी शर्मा एवं रोप स्किपिंग फडरेशन ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी निर्देश शर्मा, प्रधानाचार्य सीमा दत्ता डीएवी स्कूल पश्चिम विहार, समाजसेवी राजीव मिश्रा, जोगिंदर कुमार एच ओ डी गवर्मेंट स्कूल निहाल विहारl,तेजवीर सिंह लाकड़ा शारीरिक शिक्षा अध्यापक निहाल विहार स्कूल, विजय गौर मैनेजर दिल्ली गवर्नमेंट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इस मौके पर वशिष्ट अतिथि डीएवी स्कूल पश्चिम विहार की प्रधानाचार्य सीमा दत्ता ने अपने आतिथ्य संबोधन में कहा कि रोप स्किपिंग खेल में भविष्य उज्जवल है क्योंकि एक्ससाइज के साथ साथ खिलाड़ी बन जाता है। जहाँ तक मुझे मालूम है रस्सी कूदना वजन और पेट कम करने, हाइट बढ़ाने में फायदेमंद है। रस्सी कूदने यानि स्किपिंग करने में शरीर के लगभग सभी अंगो का प्रयोग हो जाता है। रोप स्किपिंग दिमाग के लिए भी एक बढ़िया एक्सरसाइज है। इस मौके पर रोप स्किपिंग फडरेशन ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी निर्देश शर्मा ने कहा कि हमने आज इंडियन यूनिवर्सिटी रोप स्किपिंग राष्ट्रीय खेल में भागीदारी की है यह हमारे लिए गर्व का विषय है। हमारे खिलाड़ियों ने दुबई ,जापान में में अपनी प्रतिभा से अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का नाम रोशन करके पदक जीते हैं यह हम सभी के लिए हर्ष का विषय है। आगामी 17 व 18 अक्टूबर 2022 में दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में राष्ट्रीय रोप स्किपिंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन होगा जिसमें देशभर के करीब 1200 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसके लिए हमने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। अगर कोई सहयोग करना चाहे तो वह आमंत्रित है। हमारा उद्देश्य रोप स्किपिंग खिलाड़ियों को आगे बढाकर देश का नाम विश्व पटल पर अग्रणी लाना है। आयोजन सचिव रामकुमार शर्मा,टेक्निकल हेड विवेक सोनी,प्रशिक्षक दीपक,हेमलता निषाद ,कुश रावत,कुणाल,सोनाली गुप्ता,सुनील,रोहित,आकाश शर्मा,रवीना सिंह,राहुल शर्मा,मुकुल गुप्ता,रवि पासवान,राहुल ,कन्हैया कुमार का योगदान सराहनीय रहा। 

कोई टिप्पणी नहीं: