बिहार : पूर्व मुख्यमंत्री स्व भोला पासवान शास्त्री की 108 वीं जयंती - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 22 सितंबर 2022

बिहार : पूर्व मुख्यमंत्री स्व भोला पासवान शास्त्री की 108 वीं जयंती

Bihar-congress-news
पटना. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 भोला पासवान शास्त्री की 108 वीं जयंती बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनाई गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने की.सर्वप्रथम स्व0 भोला पासवान शास्त्री के तैल चित्र पर कांग्रेस नेताओं ने माल्यार्पण किया. इस अवसर पर स्व0 भोला पासवान शास्त्री के प्रति श्रद्धाँजलि अर्पित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने कहा कि भोला पासवान शास्त्री, बिहार ही नहीं बल्कि देश के बड़े कद्दावर नेता थे. वे तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे एवं इंदिरा गांधी के कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री भी थे.डा0 झा ने कहा कि स्व0 भोला पासवान शास्त्री की ईमानदारी.कृतज्ञ परायणता एवं देशभक्ति की मिसाल देश के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा.आज कृतज्ञ देश स्व0 शास्त्री के देश निर्माण में योगदान को स्मरण कर उनकी स्मृति को शत-शत नमन करती है. इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा के अलावे कार्यकारी अध्यक्ष डॉ समीर कुमार पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह, मीडिया विभाग के चेयरमेन राजेश राठौड़, पूर्व विधायक लाल बाबु लाल, ज्ञान रंजन, नागेन्द्र कुमार विकल,अनुराग चन्दन,मृणाल अनामय,सुधा मिश्रा,आशिफ गफूर, संतोष कुमार श्रीवास्तव, प्रदुमन यादव, उमेश कुमार राम, निधि पाण्डेय, बिमलेश तिवारी, मिथलेश शर्मा मधुकर, नदीम अंसारी, सतेन्द्र पासवान, उमेश प्रसाद सिंह, बिपिन झा,सूरज कुमार, अखिलेश कुमार पासवान, निरंजन कुमार, यसबंत कुमार चमन ने भी स्व0 भोला पासवान शास्त्री के चित्र पर माल्यापर्ण किया.

कोई टिप्पणी नहीं: