बिहार : गोलीबारी की घटना का जायजा लेने कल आ रही है राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की टीम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 23 सितंबर 2022

बिहार : गोलीबारी की घटना का जायजा लेने कल आ रही है राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की टीम

Dr-anju-bala
पटना, पटना के अम्बेड़कर छात्रावास, महेन्द्रू में हुई गोलीबारी से तीन दलित छात्रों की गंभीर हालत और पूरी घटना का जायजा लेने के लिए राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, भारत सरकार की एक टीम 23 सितम्बर को सुबह 9.35 बजे विमान से पटना पहुँच रही है। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य डॉ.अंजू बाला और आयोग के निदेशक एस.के.सिंह की टीम 23 सितम्बर को सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर पटना के जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक के साथ घटना स्थल अम्बेड़कर छात्रावास, महेन्द्रू जायेंगी और घटना का जायजा लेंगी। बाद मे आयोग की टीम पटना के जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक और अन्य वरीय अधिकारियों के साथ घटना के सिलसले में बैठक करेगी। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की टीम अपराहन तीन बजे पटना से लखनऊ के लिए विमान से रवाना हो जाएगी। 

कोई टिप्पणी नहीं: