रोहित का अर्द्धशतक, भारत ने बनाये 173 - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 6 सितंबर 2022

रोहित का अर्द्धशतक, भारत ने बनाये 173

rohit-half-century-india-made-173
दुबई, 06 सितंबर, भारत ने रोहित शर्मा (72) की अर्द्धशतकीय पारी की बदौलत एशिया कप 2022 के सुपर-4 मुकाबले में मंगलवार को श्रीलंका के सामने 174 रन का लक्ष्य रखा। भारत ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 13 रन पर दो विकेट गंवा दिये थे, जिसके बाद रोहित ने कप्तानी पारी खेलते हुए 41 गेंदों पर पांच चौके और चार छक्के जड़कर 72 रन बनाये। रोहित ने सूर्यकुमार यादव (34) के साथ तीसरे विकेट के लिये 97 रन जोड़े, हालांकि इसके अलावा भारत की ओर से कोई बड़ी साझेदारी नहीं हुई।

कोई टिप्पणी नहीं: