पैदल यात्रा कर जोड़ रहा हूँ देश का सपना : राहुल गांधी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 12 सितंबर 2022

पैदल यात्रा कर जोड़ रहा हूँ देश का सपना : राहुल गांधी

country-is-connecting-by-traveling-on-foot-rahul
नयी दिल्ली, 12 सितंबर,  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा में 100 किमी पैदल यात्रा पूरी करने पर सोमवार को कहा कि उनकी यह यात्रा देश के सपनों को जोड़ने के लिए हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण देश का सपना टूटा जरूर है लेकिन बिखरा नहीं है और इसी सपने की कड़ियों को फिर से जोड़ने के लिए वह कन्याकुमारी से कश्मीर तक की 3600 किमी लंबी पैदल यात्रा कर रहे हैं। श्री गांधी ने ट्वीट किया,“भारत का सपना टूटा है, बिखरा नहीं है। उसी सपने को जोड़ने के लिए, भारत जोड़ रहे हैं। सौ किलोमीटर की यात्रा पूरी कर ली लेकिन यात्रा की अभी शुरुआत ही की है।”

कोई टिप्पणी नहीं: