भाजपा ने की पंजाब में आप विधायकों को खरीदने की कोशिश : केजरीवाल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 14 सितंबर 2022

भाजपा ने की पंजाब में आप विधायकों को खरीदने की कोशिश : केजरीवाल

kejriwal-blame-bjp
नयी दिल्ली, 14 सितंबर, आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राष्ट्रीय राजधानी के बाद अब पंजाब में हमारे विधायक ख़रीदने पहुंच गई है। श्री केजरीवाल ने बुधवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ये लोग ऑपरेशन लोटस हर राज्य में चला रहे हैं। हर राज्य के अंदर जाकर विधायक खरीद रहे हैं। जाहिर तौर पर फ्री में तो एमएलए खरीद नहीं रहे हैं। किसी को सीबीआई-ईडी का डर दिखाते हैं। कल हमें पता चला कि इन्होंने पंजाब के अंदर भी 25-25 करोड़ रुपए में विधायक खरीदने की कोशिश की। गोवा के अंदर कितने रुपए में खरीदे हैं। यह तो गोवा विधायक या वहां के लोग ही बता सकते हैं। यह अच्छी बात नहीं है। विधायक खरीदने के लिए हजारों करोड़ रुपए कहां से आ रहा है। जाहिर तौर पर यह सरकारी पैसा है, जिसका इस्तेमाल किया जा रहा है। इसी वजह से महंगाई भी बढ़ रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं: