बिहार: माले महासचिव कॉ. दीपंकर भट्टाचार्य 8 सितंबर को पहुंचेंगे पटना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 7 सितंबर 2022

बिहार: माले महासचिव कॉ. दीपंकर भट्टाचार्य 8 सितंबर को पहुंचेंगे पटना

  • फुलवारीशरीफ में आयोजित सांप्रदायिकता विरोधी नागरिक कन्वेंशन में लेंगे भाग

deepankar-bhattacharyya
पटना, 7 सितंबर 2022, भाकपा-माले की पटना ग्रामीण जिला कमिटी के 12 वें जिला सम्मेलन के अवसर पर फुलवारीशरीफ में आयोजित सांप्रदायिकता विरोधी नागरिक कन्वेंशन में भाग लेने के लिए कल 8 सितंबर को भाकपा-माले महासचिव कॉ. दीपंकर भट्टाचार्य पटना पहुंचेंगे. यह नागरिक कन्वेंशन फुलवारीशरीफ के किसान पैराडाइज हॉल में आयोजित है. माले महासचिव के अलावा कार्यक्रम में माले राज्य सचिव कुणाल, जिला सचिव अमर, फुलवारी विधायक गोपाल रविदास, पालीगंज विधायक संदीप सौरभ सहित महागठबंधन के नेतागण व स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों की भी भागीदारी होगी. विदित है कि कुछ दिन पहले आतंकवाद व देशद्रोही गतिविधियों के नाम पर पूरे फुलवारीशरीफ और मुस्लिम समुदाय को बदनाम करने की साजिश रची गई थी. भाकपा-माले ने गहन जांच-पड़ताल के बाद पाया कि यह साजिश भाजपा के मिशन 2024 के तहत की गई है. इसी आलोक में यह कन्वेंशन फुलवारीशरीफ में हो रहा है. दो दिनों तक चलने वाला पार्टी का जिला सम्मेलन 2024 में देश की सत्ता से भाजपा को हटाने के लिए विपक्षी दलों की एकता के साथ-साथ भाजपा की कॉरपोरेपरस्ट नीतियों व देश में तानाशाही थोपने के प्रयासों के खिलाफ विभिन्न तबकों के चल रहे जनांदोलनों की एकता पर भी बातचीत करेगा. सम्मेलन भाजपा हटाओ-देश बचाओ नारे के साथ 8 से 9 सितंबर तक चलेगा.

कोई टिप्पणी नहीं: