मधुबनी : जिला संघ का चुनाव 9 सिंतबर को - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 6 सितंबर 2022

मधुबनी : जिला संघ का चुनाव 9 सिंतबर को

madhubani-cricket-association-election

मधुबनी, 
जिला क्रिकेट संघ तदर्थ समिति के चेयरमैन ओंकार नाथ झा ने बताया कि मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारणी सदस्यों का चुनाव एवं पुनः मतदान 09 सितंबर 2022 को बेलाही (बहरबन) के उत्क्रमित उच्च विद्यालय में रखा गया है। उस दिन सुबह 11 बजे से अपराह्न 12.30 बजे तक चुनाव होगा।उसके बाद मतों की गिनती और विजयी उम्मीदवारों की घोषणा की जायेगी। तदर्थ समिति के सदस्यों के द्वारा पुलिस अधीक्षक से मिल कर चुनाव के दौरान विधि व्यवस्था के देख रेख के लिए प्रशासन की उपस्थिति को सुनिश्चित करवाया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: