मधुबनी : नवनियुक्त राजस्व कर्मचारियों को मिला नियुक्ति पत्र - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 20 सितंबर 2022

मधुबनी : नवनियुक्त राजस्व कर्मचारियों को मिला नियुक्ति पत्र

madhubani-dm-news
मधुबनी, विभागीय दिशानिर्देश के आलोक में सभी नव नियुक्त राजस्व कर्मचारियों ने माननीय मुख्यमंत्री बिहार श्री नीतीश कुमार के कर कमलों द्वारा अधिवेशन भवन, पटना में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम सह एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में  समाहरणालय के सभाकक्ष से ऑनलाइन मोड में भाग लिया ।  गौरतलब हो कि बिहार सरकार द्वारा कुल 208 चयनित लोगों की सूची जिले को आवंटित की गई थी। जिसमें से 188 लोगों ने जिले में आयोजित काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लिया। खबर लिखे जाने तक  कुल 148 लोगों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जा चुका है। जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा एवम प्रभारी अपर समाहर्ता विशाल राज द्वारा इन सभी नव नियुक्त राजस्व कर्मचारियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई और उम्मीद जताई कि अब जिले में राजस्व वसूली और दाखिल खारिज आदि महत्वपूर्ण कार्यों में तेजी आएगी एवम आम जन की कार्यो का निष्पादन ससमय होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: