कविता : स्वच्छता - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 6 सितंबर 2022

कविता : स्वच्छता

आओ मिलकर एक कदम उठाएं।


स्वच्छता पर एक ध्यान लगाएं।।


सुनो, जागो और स्वच्छता को मिशन बनाओ।


साफ-सफाई का रखोगे ध्यान।


तब बनेगा भारत महान।।


आओ मिलकर कदम बढ़ाएं।


स्वच्छता पर ध्यान लगाएं।।


चलो करो एक वादा।


स्वच्छता से है फायदा।।


डालो कूड़ा कूड़ेदान में। 


रखो स्वच्छता ध्यान में।।





सपना आर्य

चलकाना,कपकोट

बागेश्वर, उत्तराखंड

(चरखा फीचर)

कोई टिप्पणी नहीं: