भारत ने जीती सैफ अंडर-17 चैंपियनशिप - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 15 सितंबर 2022

भारत ने जीती सैफ अंडर-17 चैंपियनशिप

india-won-the-saif-under-17-championship
कोलंबो, 14 सितंबर, भारत ने बुधवार को फाइनल में एकतरफा रूप से नेपाल को 4-0 से हराकर दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ (सैफ) अंडर-17 चैंपियनशिप खिताब अपने नाम किया। भारत ने लगातार दूसरी बार यह खिताब जीता है, जिसे पहले सैफ अंडर-15 चैंपियनशिप के नाम से जाना जाता था। बॉबी सिंह, कोरौ सिंह, कप्तान वनलालपेका गुइटे और अमन ने भारत के लिये एक-एक गोल किया। नेपाल ने ग्रुप लीग में भारत को 3-1 से हराया था, लेकिन फाइनल में वह भारत के सामने एक भी गोल नहीं कर सका। भारत के कप्तान वनलालपेका गुइटे को टूर्नामेंट का सबसे मूल्यवान खिलाड़ी चुना गया, जबकि गोलकीपर साहिल ने सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार जीता। मुख्य कोच बिबियानो फर्नांडीस ने भारतीय युवाओं के प्रयास की सराहना करते हुए कहा, "मुझे अपने लड़कों पर बहुत गर्व है। बहुत मेहनत की गई है, और हर सहयोगी स्टाफ और खिलाड़ी समान श्रेय का हकदार है।"

कोई टिप्पणी नहीं: