झाबुआ (मध्य प्रदेश) की खबर 11 सितंबर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 11 सितंबर 2022

झाबुआ (मध्य प्रदेश) की खबर 11 सितंबर

भाजपा एक अनुसांगिक पार्टी होकर ‘‘सेवा ही संकल्प’’ पार्टी का मुख्य मोटो -ः भाजपा जिला प्रभारी हरिनारायण यादव

  • चुनाव में पार्टी से टिकीट चाहे मिले या ना मिले, हमे आजीवन पार्टी के प्रति वफादारी से कार्य करते रहना है -ः भाजपा झाबुआ चुनाव प्रभारी करणसिंह पंवार
  • भाजपा की जिला स्तरीय वृहद महत्वपूर्ण बैठक हुई संपन्न

jhabua-news
झाबुआ। भाजपा की जिला स्तरीय वृहद महत्वूपर्ण बैठक 10 सितंबर, शनिवार को दोपहर करीब 2 बजे से स्थानीय कॉलेज मार्ग स्थित शिव वाटिका पर संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिला प्रभारी हरिनारायण यादव, भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर, भाजपा की प्रदेश मंत्री श्रीमती संगीता सोनी तथा प्रदेश की पूर्व राज्यमंत्री एवं पूर्व पेटलावद विधायिका सुश्री निर्मला भूरिया उपस्थित रहंी। विशेष अतिथि के तौर पर रतलाम-झाबुआ-आलीराजपुर सांसद गुमानसिंह डामोर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष तथा वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेष दुबे एवं  मनोहर सेठिया भी मंचासीन रहे। वृहद बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक ने की। इसके अलावा मंच पर झाबुआ नगर परिषद् हेतु बनाए गए चुनाव प्रभारी करणसिंह पंवार एवं भाजपा के पूर्व धार जिलाध्ध्यक्ष कमलेश धारीवाल की भी विशेष सहभागिता रहीं। जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बताया कि प्रारंभ में मंचासीन अतिथियों ने भारत माता, भाजपा के जनक पं. दिनदयाल उप़ाध्याय एवं श्यामा्रपसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर उन्हें नमन किया। बाद सभी अतिथियों का पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत भाजपा के वरिष्ठजनों में रमेश शर्मा, प्रवीण सुराना, विजय नायर, श्यामा ताहेड़, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष ईरशाद कुरैषी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बसंती बारिया, सत्येन्द्र यादव एवं राजेन्द्र उपाध्याय, भाजपा जिला मंत्री संगीता पलासिया, ज्योति जोषी, विश्वनाथ सोनी, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ओएल जैन, भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पं. गणेषप्रसाद उपाध्याय, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय पोरवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीसिंह चौहान, भाजपा मंडल झाबुआ अध्यक्ष अंकुर पाठक आदि ने किया। स्वागत उद्बोधन भाजपा जिलाध्यक्ष एलएस नायक ने देते हुए बताया कि ी यह वृहद जिला स्तरीय बैठक आगामी दिनों में देश के यषस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस मनाने, भाजपा के जनक पं. दिनदयाल उपाध्यायजी की पुण्यतिथि मनाए जाने एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की जयंती मनाने को लेकर रखी गई है। इसके साथ ही वर्तमान में जो जिले के चार नगर परिषद्ों झाबुआ, रानापुर, थांदला एवं पेटलावद में चुनाव प्रक्रिया चल रहीं है, उसमें चारो परिषद्ों से भाजपा को प्रचंड बहुमतों से जीत दिलाने हेतु आयोजित है। तत्पष्चात् मप्र सरकार और प्रदेश भाजपा की ओर से जिले में पिछले दिनों संपन्न हुए त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक सफलता पर भेजे गए धन्यवाद एवं राजनीतिक प्रस्तावना का वाचन भाजपा जिला महामंत्रीद्वय कृष्णपालसिंह गंगाखेड़ी एवं गौरव खंडेलवाल ने किया। जिसका उपस्थित पूरे सदन ने दोनो हाथ खड़े कर समर्थन जताया।


सभी को एकजुटता के साथ मिलकर करना है कार्य

इस दौरान अपने उद्बोधन में भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर ने कहा कि भाजपा हमेशा केडरबेस पार्टी रही है। हमारा फोक्स टिकीट पाने को लेकर तो होना चाहिए, साथ ही यदि टिकीट नहीं भी मिलती है, तो जिस उम्मीद्वार को पार्टी से टिकीट दिया जाता है, उसका पूर्ण समर्थन और सहयोग करना भी हमारा दायित्व है। पिछले चुनाव में हम कहीं ना कहीं गुटबाटी के कारण कई नगर परिषद्ों के चुनाव हार गए, लेकिन इस बार हमे जिले के चारो नगर परिषद्ों में कमल का फूल खिलाना है। पूर्व राज्यमंत्री एवं पूर्व विधायिका सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि हम केवल टिकीट पाने के लिए भाजपा से ना जुड़े, हम पार्टी के सेवा कार्यों और उनकी अनुषासंंिगकता से भी प्रभावित होकर पार्टी से जुड़कर आजीवन उसके सदस्य रहकर पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पणता का पूर्ण परिचय दे। भाजपा राष्ट्रीय स्तर की पार्टी होकर पार्टी के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता उसकी जान है और पहचान है।


जिले में तीन चरणों में चलेगा अभियान

भाजपा की प्रदेश मंत्री श्रीमती संगीता सोनी ने बताया कि हमे इन दिनों जिले की चार नगर परिषद्ों झाबुआ, रानापुर, थांदला एवं पेटलावद में भी चुनाव प्रक्रिया पर तो फोक्स करना ही है। साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जगतप्रकाश नड््डा एवं मप्र अध्यक्ष माननीय विष्णुदत्त शर्मा के आव्हान एवं मार्गदर्शन तथा दिए गए निर्देशों का पूर्ण पालन करते हुए 11 सितंबर से भारत, मप्र सहित जिले में भी आरंभ हो रहे तीन चरणों में होने वाले महाभियान पर भी पूरा फोक्स करना है। जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर 11 से 17 सितंबर तक प्रथम चरण, 18 से 25 सितंबर तक भाजपा के जनक पं. दिनदयाल उपाध्यायजी की पुण्यतिथि पर द्वितीय चरण एवं 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की जयंती पर चलाए जाने वाले तीसरे चरण को सफल और ऐतिहासिक बनाने में पूरजोर तरीकेें से जुटना है।


महा-वृक्षारोपण अभियान एवं वृहद बल्ड डोनेट कैंप होंगे

क्षेत्रीय सासंद गुमानसिंह डामोर ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा एवं मप्र अध्यक्ष श्री शर्मा द्वारा इन तीन चरणों में संपूर्ण देश और मप्र के साथ झाबुआ जिले में भी भाजयुमो को महा-वृक्षारोपण अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसमें ‘हरा-भरा मप्र’’ महाभियान के तहत झाबुआ जिले में भी तीन विधानसभा झाबुआ, थांदला एवं पेटलावद में युवा मोर्चा करीब डेढ़ लाख पौधो का रोपण करेंगा। इसके साथ ही मुख्य रूप से मेघा ब्लड डोनेट कैंप कर भी जिले के समस्त पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं को इसमें सहभागिता कर अधिकाधिक रक्तदान करना है।


दी गई जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा के साथ करे निर्वहन

धार से पधारे भाजपा की ओर से बनाए गए झाबुआ नगरपालिका परिषद् के चुनाव प्रभारी करणसिंह पंवार ने अपने अत्यंत ही प्रेरणादायी व्यक्तत्व में कहा कि पार्टी से जिस भी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर से जो भी जिम्मेदारी मिलती है, तो वह उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और लगनता के साथ निर्वहन करे। भाजपा अनुसांगिक पार्टी होकर पार्टी के लिए निष्ठावान कार्यकर्ता ही उसकी जान है। जल्द ही जिले की चारों नगर परिषद्ो से वार्डवाईस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी होने वाली है। सूची में जिस वार्ड से जिस भी प्रत्याषी का टिकीट तय होगा, हमे उसका बिल्कुल भी विरोध नहंी करते हुए अनुषासन का परिचय देते हुए उस प्रत्याषी के पक्ष में प्रचार-प्रसार और जीताने के लिए पूरी तरह जुट जाना है। श्री पंवार ने कहा कि आप पार्टी को सर्वोपरि माने, ना कि चुनाव टिकीट को।


‘‘सेवा ही संकल्प’’ पार्टी का मुख्य मोटो

भाजपा के जिला प्रभारी एवं प्रदेश स्तर के वरिष्ठ भाजपा नेता हरिनारायण यादव ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जिसके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज पूरे विश्व में डंका बोलता है। जिसके मप्र के मुख्यमंत्री एक किसान के बेटे है। हॉ यह सहीं बात है कि कई बार चुनाव के दौरान मेहनती और लगनशील कार्यकर्ताओं को टिकीट नहीं मिल पाने से उनमें नाराजगी होने के साथ कई बार विरोध की प्रवृत्ति भी आ जाती है, लेकिन आखिर हम चुनाव टिकीट को लेकर अपना लक्ष्य बनाकर क्यो चले, हमे पार्टी की समर्पणता और वफादारी को अपना लक्ष्य बनाते हुए आजीवन पार्टी से जुड़कर पार्टी में रहकर ही कई नए किर्तीमान स्थापित करना है। भाजपा का मुख्य मोटो ‘‘सेवा ही संकल्प’’ है, जिस पर सभी को मिलकर कार्य करना है। हमे पार्टी के साथ राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करना है। ‘‘मां तेरा वैभव अमर रहे ...’’ हमारी यह कामना होना चाहिए।


यह रहे मुख्य रूप से उपस्थित

वृहद जिला बैठक का संचालन भाजपा जिला महामंत्री सोमसिंह सोंलकी ने किया एवं अंत में आभार भाजपा जिला उपाध्यक्ष भानू भूरिया ने माना। इस अवसर पर जिला भाजपा, भाजपा के सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारीगण, भाजपा महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, अजजा मोर्चा, पिछड़ा वर्ग, अल्पंसख्यक मोर्चा के साथ भाजपा के वर्तमान एवं पूर्व जिला तथा प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। वहीं इस दौरान जिले के चारो परिषद्ों से भाजपा से चुनाव लड़ने के इच्छुक डम्मीद्वारों की भी बड़ी संख्या में मौजूदगी रहीं।


चुनावी कषमकष -ः नगरपालिका परिषद् झाबुआ मे 142 अभ्यार्थियो मेसे छटवे दिन तक कुल 63 अभ्यर्थियों ने नामांकन फार्म जमा किए


झाबुआ। जिले की चार नगर परिषद् झाबुआ, रानापुर, थांदला एवं पेटलावद में नगर परिषद् चुनाव का काउनडाउन चल रहा है। चुनावी समर में दो मुख्य पार्टी भाजपा एवं कांग्रेस से टिकीट पाने के लिए सभी वार्डों में थोकबंद दावेदार जोर-आजमाईश कर रहे है। नगरपालिका परिषद् झाबुआ की बात करे, तो यहां शहर के समस्त 18 वार्डों में दोनो पार्टियों से टिकीट पाने की जुगात में दावेदार जुटे हुए है। सूत्रों से मिल रहीं जानकारी के अनुसार 12 सितंबर तक दोनो ही पार्टियांे की ओर से जिले की चारों नगर परिषद््ों में सभी वार्डों से अपने अधिकृत प्रत्याषी घोषित किए जा सकते है।  ज्ञातव्य रहे कि जिले की चारो नगर परिषद्ों के चुनाव इस बार काफ रोमांचक एवं कषमकश भरे रहने वाले है। जिसका मुख्य कारण चारो परिषद्ों के करीब-करीब सभी वार्डों से चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीद्वार अधिक होना है। मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस प्रत्याषियों के बीच ही रहना है। कई जगह वार्डों से मजबूत दावेदारी रखने वालों ने निर्दलीय फार्म भरकर भी अपना भाग्य आजमाने का फैसला लिया है। जैसे-जैसे मतदान की तिथि नजदीक आ रहीं है, वैसे-वैसे चुनावी कशमकश और उहापोह भी तेजी से बढती जा रहीं है। चुनावी रस्सा-कस्सी का दौर दोनो ही पार्टियों में जारी है। दोनो ही पार्टियों से टिकीट की चाह रखने वाली लंबी फेहरिस्त है।


छटवे दिन 22 अभ्यर्थियों ने नामांकन फार्म दाखिल किए

कलेक्टोरेट में चल रहंी नगरपालिका परिषद् झाबुआ की निर्वाचन प्रक्रिया में छटवे दिन 10 सितंबर, शनिवार को नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त करने एवं नामांकन फार्म जमा करने की प्रक्रिया के अंतर्गत शहर के अलग-अलग वार्डों से कुल 22 अभ्यार्थियांे ने नामांकन फार्म जमा किए। इस प्रकार अब तक कुल 63 अभ्यर्थी, अब तक फार्म जमा करवा चुके है वहंी कुल 142 नाम-निर्देशन-पत्र अभ्यर्थियों ने प्राप्त किए है। नाम-निर्देशन-पत्र प्राप्त कर जमा करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर, सोमवार तक है।


30 हजार 827 मतदाता करंेगे भाग्य का फैसला

नगरपालिका परिषद् झाबुआ के चुनाव में इस बार कुल मतदाताओं की संख्या 30 हजार 827 है। जिसमें 15 हजार 465 पुरूष एवं 15 हजार 358 महिला मतदाता शामिल है। 4 थर्ड जेंडर मतदाता है। सभी आगामी 27 सितंबर को होने वाले मतदान में अपने-अपने वार्डों से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याषियों के भाग्य का फैसला करेंगे। 30 सितंबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज पर मतगणना होगी।


सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं, मनुष्य को हमेशा अपने जीवन में सत्य के पथ पर ही चलना चाहिए -ः  -ः विद्वान आचार्य पं. अनुपानंदजी महाराज

  • भागवत कथा के छटवे दिन गौवर्धन पूजा और कंस वध की कथा सुन श्रोतागण हुए भाव-विभोर

jhabua-news
झाबुआ। शहर के श्री विश्व शांति नवग्रह शनि मंदिर परिसर में श्री पद्मवंशीय मेवाडा राठौर तेली समाज द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के छटवें दिन गोवर्धन पूजा और कंस वध की कथा सुन श्रोतागण अत्यधिक भाव विभोर हो गए गोवर्धन पूजा के प्रसंग पर भक्ति में मनमग्न होकर धार्मिक गीतों पर पांडाल में मौजूद भक्तजन जमकर थिरके। श्रीमद् भागवत कथा के सरस प्रवक्ता कानपुर उत्तरप्रदेश से पधारे विद्वान आचार्य पं. अनुपानंदजी महाराज ने भागवत पांडाल में उपस्थित भक्तजनों को गौवर्धन पूजन की कथा सुनाई। इस मौके पर माता-बहने गोवर्धन पूजा करते हुए कृष्ण भगवान एवं गौवर्धन पूजा के गीतों पर थिरकी। भागवत पंडाल में मौजूद भक्तजनों में इस प्रसंग के दौरान काफी जोश और उत्साह देखने को मिला। इसी क्रम में कथावाचक ने कंस वध की कथा सुनाते हुए कहा कि सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं हो सकता। हमेशा ही असत्य पर सत्य की जीत होती है। मनुष्य को अपने जीवन में सत्य के पथ पर चलना चाहिए। आत्मा हमेशा ही सत्य की बात बताती है, लेकिन मन असत्य के लिए विचलित करता है, इसलिए आत्मा की बात हमेशा ही हर व्यक्ति को माननी चाहिए, क्योंकि आत्मा परमात्मा का अंश है। भागवत पंडाल में सुप्रसिद्ध कथावाचक पं. अनुपानंदजी महाराज का लाभार्थी परिवारों ने पुष्पमाला, साफा बांधकर एवं शाल-श्रीफल भेटकर भव्य भावभरा अभिनंदन किया गया।


लाभार्थी परिवारों ने की आरती

कथा के छटवे दिन के लाभार्थी रामचंद्र कचरू गोलानिया एवं मुकेश मदनलालजी रोजा परिवार द्वारा भागवतजी की आरती की गई। इससे पूर्व आयोजन समिति की और से लाभार्थी रामचंद्र गोलानिया और मुकेश रोजा का पुष्पमाला, शाल, श्रीफल एवं साफा बांधकर बहुमान किया गया। प्रतिदिन कथा का श्रवण करने भक्तजन बडी संख्या में सम्मिलित हो रहे है।


45 सालों से खूब पड़ा और सुना जा रहा है साहित्य साधक डॉ रामशंकर चंचल को          

        

jhabua-news
झाबुआ। मध्यप्रदेश के आदिवासी अंचल में जन्में झाबुआ की पावन और पवित्र माटी के साहित्य साधक डॉ रामशंकर चंचल कक्षा आठवीं से लिखना और छपना शुरू हुऐ थे यह कर्म और धर्म उनका लगातार चलता रहा १८ साल की उम्र में इंदौर आकाशवाणी में अपना स्वर में रचना पाठ की बस फिर क्या आज तक आकाशवाणी, दूरदर्शन, यू टूयब, वीडियो, मंच आदि पर अपनी  रचनाओ के माध्यम से और सैकड़ो पत्र और पत्रिकाओ में अपनी रचनाओं के माध्यम से आज देश ही नहीं पूरे विश्व में अपनी अद्भुत अविरल छवि बनाकर जिले झाबुआ के साथ प्रदेश देश को भी गौरव दिला कर एक बेहद सराहनीय कार्य करते आज एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते साहित्य जगत में पूरे विश्व में अपनी पहचान बनाए हुए हैं, जो सचमुच प्रदेश, देश और जिला झाबुआ के लिए बेहद गर्व का विषय है,आज उम्र के ६५ साल में भी उनका अद्भुत अविरल लेखन देख सचमुच बेहद गर्व होता है । हिन्द दिवस के इस सुखद पर्व पर उनको सैकड़ो शुभकामनाएं । आगे भी डॉ रामशंकर चंचल अपनी रचनाओं स्वर के माध्यम से हिन्दी भाषा की सेवा करते उसे और सोपनों पर अग्रषित कर अपने साथ हिन्दी भाषा को भी विश्व स्तर पर अच्छा मुकाम हासिल करा आदर और सम्मान दिलाये  ऐसी आशा करते उन्हें सैकडों शुभकामना और साधुवाद।

कोई टिप्पणी नहीं: