मधुबनी : सचिव पद पर कालीचरण फिर हुए निर्वाचित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 11 सितंबर 2022

मधुबनी : सचिव पद पर कालीचरण फिर हुए निर्वाचित

madhubani-cricket-association-election
मधुबनी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बहरबन बेलाही में पूर्व से निर्धारित तिथि 9  सितम्बर 2022  को मधुबनी जिला क्रिकेट संघ का चुनाव सम्पन्न हुआ।जिसमें बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा तीन पर्यवेक्षक किशनगंज के मुहम्मद तारिक, जहानाबाद से विश्वाश एवं सिवान से नन्दन सिंह को भेजा गया था।यह चुनाव पूर्व में 26 अगस्त 2022 को हुआ था लेकिन कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा चुनाव पदाधिकारी को डराया धमकाया गया कि गलत ढंग से चुनाव करवाया जाय। जिसके कारण चुनाव पदाधिकारी ने चुनाव को तत्काल स्थगित कर दिया।वहीं चुनाव आज बिहार क्रिकेट संघ के पर्यवेक्षक , चुनाव पदाधिकारी व कलुआही पुलिस प्रशासन के देख रेख में विधिवत सम्पन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर चन्देश्वर मिश्र, उपाध्यक्ष पद पर मिहिर कुमार झा, सचिव पद पर कालीचरण , संयुक्त सचिव पद पर मुहम्मद जिलानी , कोषाध्यक्ष पद पर सुरेन्द्र नारायण सिंह व क्लब प्रतिनिधि पद पर अमरेन्द्र कुमार सिंह निर्वाचित घोषित किये गए।

कोई टिप्पणी नहीं: