मातृभूमि की रक्षा के लिए हर जरूरी उपाय करेगा रूस : पुतिन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 21 सितंबर 2022

मातृभूमि की रक्षा के लिए हर जरूरी उपाय करेगा रूस : पुतिन

russia-will-take-all-necessary-measures-to-protect-motherland
मास्को 21 सितंबर, रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन ने रूस को परमाणु हथियार की धमकी देने वाले पश्चिमी देशों को कड़ा संदेश देते हुए बुधवार को कहा कि जो ऐसी धमकियां दे रहे हैं वे यह बात ध्यान में रखें कि अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए रूस वह सब कुछ करेगा जो जरूरी है । पश्चिमी देश किसी धोखे में न रहें। सरकारी एजेंसी ‘तास’ ने यह जानकारी दी। देश के नाम टेलीविजन पर दिये संदेश में रूसी राष्ट्रपति ने कहा “ जो हमें परमाणु हथियारों की धमकी दे रहें हैं उन्हें पता होना चाहिए कि हवा का रूख कभी भी मुड़ सकता है। अपनी मातृभूमि और लोगों की रक्षा के लिए हम वह सब कुछ करेंगे जो जरूरी होगा। अपनी आजादी की रक्षा के लिए मैं दोहराता हूं कि हम वह सब कुछ करेंगे जो जरूरी होगा। ”

कोई टिप्पणी नहीं: