मधुबनी : जाति जनगणना को लेकर जिला स्तर पर प्रशासनिक कवायद शुरू।- - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 10 अक्तूबर 2022

मधुबनी : जाति जनगणना को लेकर जिला स्तर पर प्रशासनिक कवायद शुरू।-

  • डीएम ने जनगणना कार्य को सुचारू एवम सफलतापूर्वक करने को लेकर विभिन्न कोषांगों का किया गठन

madhubani-dm-caste-census
मधुबनी, जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा द्वारा बिहार जाति आधारित गणना-2022 के अवसर पर जिला स्तर/अनुमण्डल स्तर/प्रखण्ड स्तर पर बिहार जाति आधारित गणना, 2022 के सफलतापूर्वक एवं ससयम निष्पादन हेतु विभिन्न  कोषांगों का गठन किया गया। जो निम्न प्रकार है:- कार्मिक कोषांग, वरीय पदाधिकारी श्री नरेश झा, अपर समाहर्त्ता एवं नोडल पदाधिकारी, श्रीमति बन्दना कुमारी, स्थापना उप समाहर्त्ता, प्रिंटिंग कोषांग, वरीय पदाधिकारी श्री विशाल राज, उप विकास आयुक्त एवं नोडल पदाधिकारी श्री साहेब रसूल, वरीय उप समाहर्त्ता, सामग्री वितरण/वापसी कोषांग एवं गणना किट कोषांग, वरीय पदाधिकारी, श्री विशाल राज, उप विकास आयुक्त तथा नोडल पदाधिकारी श्रीमति बन्दना कुमारी, स्थापना उप समाहर्त्ता, प्रशिक्षण कोषांग, वरीय पदाधिकारी श्री नरेश झा, अपर समाहर्त्ता एवं नोडल पदाधिकारी श्री शैलेन्द्र कुमार, आई॰टी॰ कोषांग वरीय पदाधिकारी, श्री नरेश झा, अपर समाहर्त्ता एवं नोडल पदाधिकारी आलोक नन्द सिंह,  विधि व्यवस्था कोषांग, इस कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी श्री अमैत बिक्रम बैनामी, वरीय उप समाहर्त्ता -सह- विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा है। वित्तीय प्रबंधन कोषांग, वरीय पदाधिकारी श्री विशाल राज, उप विकास आयुक्त एवं नोडल पदाधिकारी श्री साहेब रसूल, अनुश्रवण कोषांग, वरीय पदाधिकारी श्री विशाल राज, उप विकास आयुक्त एवं नोडल पदाधिकारी श्री साहेब रसूल, प्रचार-प्रसार कोषांग वरीय पदाधिकारी श्री नरेश झा, अपर समाहर्त्ता एवं नोडल पदाधिकारी श्री परिमल कुमार एवं अन्य सहायक नोडल पदाधिकारी को नामित किया गया है। साथ हीं सभी प्रतिनियुक्ति पदाधिकारी/कर्मी को निदेश दिया गया है कि अपने सौपे गए कार्योया एवम उत्तरदायित्व के आलोक में  जाति आधारित गणना-2022 के कार्यों के निष्पादन करते हुए अपने कार्यालय के कार्यों का भी ससमय निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे।।

कोई टिप्पणी नहीं: