प्रबोध जन सेवा संस्थान के द्वारा शैक्षणिक विकास प्रतियोगिता - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 16 अक्तूबर 2022

प्रबोध जन सेवा संस्थान के द्वारा शैक्षणिक विकास प्रतियोगिता

  • छात्रों के समग्र विकास के लिए प्रबोध जन सेवा संस्थान ने आयोजित किया शैक्षणिक विकास प्रतियोगिता।

Prabodh-jan-sewa-sanstha
सोनो. रविवार को +2 उच्च विद्यालय, सरधोडीह में प्रबोध जन सेवा संस्थान के द्वारा शैक्षणिक विकास प्रतियोगिता के तहत प्रखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता  आयोजित की गयी.जिसमें प्रखंड के 1) उत्क्रमित मध्य विद्यालय,बटिया 2)उत्क्रमित मध्य विद्यालय,पैरा मतिहाना 3) उत्क्रमित मध्य विद्यालय,तेतरिया 4) उत्क्रमित मध्य विद्यालय,ढोंढरी 5) उत्क्रमित मध्य विद्यालय,पिपराबांक 6) उत्क्रमित मध्य विद्यालय, तिलवरिया 7) उत्क्रमित मध्य विद्यालय,अमझरी 8) उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लखनकियारी व अन्य विद्यालय के छात्रों ने भाग लिया. जिसमें शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से  केवल अष्टम और नवम के छात्र- छात्राओं के बीच शैक्षणिक विकास प्रतियोगिता का आयोजित की गयी. जिसमें अष्टम से कुल दस छात्र-छात्रा को बेहतर प्रदर्शन के लिए तथा नवम से पांच छात्र-छात्रा को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रशस्ति-पत्र तथा पाठ्य सामग्री देकर सम्मानित किया गया. संस्थान के जिला सचिव विनोद कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रबोध जन सेवा संस्थान के बैनर तले डॉ अवधेश कुमार निराला के सौजन्य से किया गया. इस कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे जिसमें पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्री संजय कुमार मंडल, डॉ सुशील वर्मा, मुखिया प्रतिनिधि अयोध्या मंडल, मुखिया प्रतिनिधि गियास अंसारी तथा संस्थान की ओर से उपस्थित रहे सामाजिक कार्यकर्त्ता सुदर्शन सिंह, संस्थान सचिव व संस्थान संस्थापक सदस्य सुमन सौरभ, जिला सचिव विनोद कुमार, सहयोगी संजीत कुमार, पर्यावरण मित्र हरेराम सिंह, अशोक यादव, सिकन्दर कुमार, आदि उपस्थित थे.

कोई टिप्पणी नहीं: