बिहार : प्रशांत किशोर 20 किमी चलकर आज रात पहुंचेंगे बेतिया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

गुरुवार, 10 नवंबर 2022

बिहार : प्रशांत किशोर 20 किमी चलकर आज रात पहुंचेंगे बेतिया

Prashant-kishor-jan-suraj
मधुवाहा चौक, पश्चिम चंपारण। जन सुराज पदयात्रा के 40वें दिन की शुरुआत पश्चिम चंपारण जिले के मधुवाहा चौक स्तिथ जन सुराज पदयात्रा शिविर सभा से हुई। इसके बाद पदयात्रा का हुजूम बर्धाहा पंचायत पहुंचा जहां  प्रशांत किशोर समेत सभी पदयात्रियों का भव्य स्वागत किया व कुछ दूरी तक पदयात्रा का हिस्से बने। इसके बाद प्रशांत किशोर ने जनसभा को संबोधित किया। आज पदयात्रा मधुवाहा चौक से चलकर आमवा टोला, सिवालिया टोला, घोटा टोला, मनियारी, फतेहपुर, रेखा सुंदर पट्टी, हरी नगर, जयनगर, बैकुंठवा, कुजलाही, रहीमपुर, नत्तीपतावारा, नुनियारवा , पकौवा, कचहरी टोला, सोफुआ टोला, आशानगर होते हुए देर शाम को बेतिया के एम जे के कॉलेज पहुंचेगी। एम जे के कॉलेज में 13 नवंबर को जन सुराज का पदयात्रा जिला अधिवेशन प्रस्तावित है।

कोई टिप्पणी नहीं: