बिहार : संसदीय व्‍यवस्‍था की गरिमा में गिरावट आयी : विजय मंडल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शुक्रवार, 25 नवंबर 2022

बिहार : संसदीय व्‍यवस्‍था की गरिमा में गिरावट आयी : विजय मंडल

Dinara-rjd-mla-mandal
रोहतास जिले के दिनारा से राजद के विधायक हैं विजय कुमार मंडल। वे कहते हैं कि पूरी संसदीय व्‍यवस्‍था की गरिमा में गिरावट हुई है। इसी के साथ विधायकों की गरिमा भी गिरी है, उनकी प्रतिष्‍ठा कम हुई है। व्‍यवस्‍था पर नौकरशाही हावी हो गयी है। विधायकों की आवाज नहीं सुनी जाती है, जनप्रतिनिधि दिन काट रहे हैं। विजय मंडल ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि विधायिका में अब संविधान के जानकार लोग नहीं आ रहे हैं। इसलिए वे अपने संवैधानिक अधिकारों को भी नहीं समझ पाते हैं। कर्पूरी ठाकुर, कपिलदेव सिंह, राधानंदन झा जैसे लोग संविधान को जानते थे। इसलिए नौकरशाह भी डरते थे। सदन के कठघरे में खड़ा होने का डर अधिकारियों को रहता था। इसलिए सदन में समय पर और सही जवाब आता था। अब नौकरशाही के हावी होने के कारण डर समाप्‍त हो गया है। इसलिए विभाग की ओर से गलत उत्‍तर सदन में दिया जाता है और सदन को गुमराह किया जाता है। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं होती है। इसलिए इसमें सुधार भी नहीं दिख रहा है। वे उम्‍मीद जताते हैं कि प्रदेश में महागठबंधन की नयी सरकार बनने के बाद स्थिति में सुधार होगा और विधायी प्रक्रिया को अधिक सक्षम और सुचारू बनाया जा सकेगा। 





--- वीरेंद्र यादव न्‍यूज ----

कोई टिप्पणी नहीं: