बिहार : विवेक राज चिकित्सा सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 29 नवंबर 2022

बिहार : विवेक राज चिकित्सा सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत

vivek-raj-congress
पटना. कुछ माह पूर्व बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने डॉ. मो. हसनैन कैसर को प्रदेश कांग्रेस के चिकित्सा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनीत किया था.आज बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी ‘‘चिकित्सा सेल के अध्यक्ष डा0 हसनैन कैसर ने डा0 विवेक राज को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी “चिकित्सा सेल” का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है.डा0 हसनैन केसर ने कहा कि डा0 विवेक राज एक अनुभवी डाक्टर के साथ-साथ समाजसेवी हैं.इनको चिकित्सा प्रकोष्ठ में उपाध्यक्ष बनने से पार्टी को काफी लाभ मिलेगा.इनके मनोनयन पर बधाई देने वालें में कांग्रेस नेता कपिलदेव प्रसाद यादव, निरंजन कुमार, विकास कुमार झा, मुकुल यादव, मुदस्सिर शम्स, ईशा यादव आदि प्रमुख हैं.

कोई टिप्पणी नहीं: