मधुबनी में नशा मुक्त बिहार हाफ मैराथन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शनिवार, 12 नवंबर 2022

मधुबनी में नशा मुक्त बिहार हाफ मैराथन

Half-marathon-in-madhubani
मधुबनी, कला संस्कृति एवं युवा विभाग  एवं जिला प्रशासन, मधुबनी के संयुक्त तत्वाधान में नशा मुक्त बिहार हाफ मैराथन 5 किलोमीटर बालक/बालिका एवं 10 किलोमीटर पुरुष/महिला का आयोजन दिनांक 13 नवंबर 2022 को रांटी चौक, मधुबनी से उच्च विद्यालय रामपट्टी 5 किलोमीटर तथा रांटी चौक, मधुबनी से भगवतीपुर ईदगाह होली मिशन हॉस्पिटल 10 किलोमीटर का किया गया है, जिसका उद्घाटन जिला पदाधिकारी  अरविंद कुमार वर्मा के द्वारा सुबह  6:30  बजे किया जाएगा l अभी तक पुरुष वर्ग में 65 महिला वर्ग में 10 बालक अंडर 16 वर्ग में 125 और बालिका अंडर 16 वर्ग में 33 प्रतिभागियों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है l जिला प्रशासन की तरफ से जगह-जगह महिला तथा पुरुष पुलिस बल एंबुलेंस की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था साथ ही रेड क्रॉस के तरफ से चिकित्सा की व्यवस्था की गई है। 

कोई टिप्पणी नहीं: