दरभंगा: एलएमएमयू द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए एक व्याख्यान का होगा आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 12 नवंबर 2022

दरभंगा: एलएमएमयू द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए एक व्याख्यान का होगा आयोजन

Seminar-in-lnmu
दरभंगा, बाल दिवस 14 नवंबर के अवसर पर विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर रसायन विज्ञान विभाग ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए एक व्याख्यान का आयोजन किया जा रहा है । जिसका शीर्षक-  अनुसंधान के परिप्रेक्ष्य में वैश्विक सोच ,स्थानीय कार्य(Think global act locally: research perspective)होगा। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर प्रेम मोहन मिश्र ने बतलाया कि उक्त व्याख्यान स्नातकोत्तर कक्षा के  छात्र-छात्राओं के  भविष्य के लिए बहुत ही लाभकारी होगा। मुख्यवक्ता अंतर्राष्ट्रीय स्तर के वैज्ञानिक प्रोफेसर मनीष कुमार, विशिष्ट प्रोफेसर, जल विज्ञान, स्कूल ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड साइंसेज ,देहरादून एवं मेक्सिको  रहेंगे। इसमें  लना मिथिला विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय के सभी विषयों के शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं को आमंत्रित किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: