बिहार : आज शाम अरेराज नगर पंचयात पहुंचेंगे प्रशांत किशोर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

सोमवार, 21 नवंबर 2022

बिहार : आज शाम अरेराज नगर पंचयात पहुंचेंगे प्रशांत किशोर

Prashant-kishor-jan-suraj
मलाही ,पूर्वी चंपारण। जन सुराज पदयात्रा के 51वें दिन की शुरुआत पूर्वी चंपारण जिले के ममरखा पंचायत के मलाही गांव स्तिथ जन सुराज पदयात्रा शिविर में सर्वधर्म प्रार्थना से हुई। इसके बाद पदयात्रा का हुजूम चैतिया बहरवा पंचायत पहुंचा। जहां प्रशांत किशोर समेत सभी पदयात्रियों का लोगो ने भव्य स्वागत किया व कुछ दूरी तक पदयात्रा का हिस्सा बनें। इसके बाद प्रशांत किशोर ने जनसभा को संबोधित किया। आज पदयात्रा मलाही गांव से शुरू होकर बहरवा,रामसरिया, चैतिया, सिरनी, सिसवा, दामोदरपुर, कौवाह,बलहा, ररहिया, रायटोला, राजेपुर, मिसरौलिया, हरदिया होते हुएअरेराज नगर पंचयात में रात्रि विश्राम के लिए पहुंचेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: