मधुबनी : मधुबनी नगर निगम के सिटी मैनेजर का पुतला दहन किया गया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

मंगलवार, 1 नवंबर 2022

मधुबनी : मधुबनी नगर निगम के सिटी मैनेजर का पुतला दहन किया गया

Putla-dahan-madhubani
मधुबनी, गिलेशन बाजार मधुबनी में कचड़ा नहीं उठाने और चारों तरफ गंदगी सफाई व्यवस्था के लिए गरीब गुरबा अधिकार मंच के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद नेताजी और नगर सेवक विजय घनश्याम के द्वारा सिटी मैनेजर मधुबनी नगर निगम का पुतला दहन किया गया पिछले तीन दिनों से गिलेशन बाजार में सफाई व्यवस्था नहीं हो रहा था चार दिनों का महापर्व छठ पूजा के कारण आज बाजार में चारों तरफ कचड़ा और गंदगी का ढेर लग चुका है! मगर नगर निगम द्वारा सफाई व्यवस्था का कोई व्यवस्था नहीं किया गया जबकि हजारों लोग उस बाजार में खरीदारी करने जाते है जिसको काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है! जिसको लेकर आज यह पुतला दहन कार्यक्रम रखा गया पुतला दहन में प्रभात कुमार, महेश साह शीतल साह, दीपक कुमार,कुशेश्वर साह,राजेश,और अन्य दुकानदार उपस्थित थे!

कोई टिप्पणी नहीं: