बिहार : 31वें दिन 20 किमी का सफर तय कर कटैया पहुंचे प्रशांत किशोर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 1 नवंबर 2022

बिहार : 31वें दिन 20 किमी का सफर तय कर कटैया पहुंचे प्रशांत किशोर

Prashant-kishore-yatra
कटैया, पश्चिम चंपारण, जन सुराज पदयात्रा के 31वें दिन प्रशांत किशोर सैकड़ों पदयात्रियों के साथ 20 किमी की पदयात्रा के बाद लौरिया से कटैया पहुंचे। आज पदयात्रा के दौरान प्रशांत 10 गांवों में गए और लोगों से जन सुराज की सोच पर चर्चा की। पदयात्रा आज साहू जैन हाई स्कूल से निकल कर पकरि मरहिया, बसवरिया पड़ाव, मठिया, दोनावर प्रखंड होते हुए कटैया चौक स्थित पदयात्रा शिविर पहुंची। लौरिया प्रखंड में आज पदयात्रा का सातवां दिन है। पदयात्रा के दौरान प्रशांत किशोर लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास कर रहे हैं और उनके साथ जन सुराज पर चर्चा भी कर रहे हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधि, पचायती राज व्यवस्था से जुड़े लोग, महिलाएं और युवा इस पदयात्रा में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: