बिहार : विधायी प्रक्रिया में प्रत्‍यक्ष भागीदारी का मिला मौका : विश्‍वनाथ राम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

गुरुवार, 17 नवंबर 2022

बिहार : विधायी प्रक्रिया में प्रत्‍यक्ष भागीदारी का मिला मौका : विश्‍वनाथ राम

Rajapur-mla-vishwanath-ram
बक्‍सर जिले के राजपुर से कांग्रेस के टिकट पर निर्वाचित विश्‍वनाथ राम कहते हैं कि पहले हम विपक्ष में थे, अब हमारी पार्टी सत्‍ता पक्ष में आ गयी है। इसलिए जनता की अपेक्षा बढ़ गयी है। इस अपेक्षा को पूरा करने का हरसंभव प्रयास करते हैं। कोरोना के कारण विधायकों को मिलने वाली विकास राशि में कटौती कर दी गयी थी। इस कारण क्षेत्र में विकास कार्य प्रभावित हुआ है और जनता के छोटे-छोटे काम लंबित पड़े हुए हैं। कोरोना की वजह से ग्रामीण कार्य विभाग के भी काम प्रभावित हुए थे। उन्‍होंने बताया कि 1991 से 1998 तक विधान सभा में नौकरी करते थे। इसके बाद नौकरी छोड़ दी। पिता राम नारायण राम राजपुर से भाजपा के विधायक हुआ करते थे। भाजपा ने 2015 में विश्‍वनाथ राम को राजपुर से टिकट दिया था, लेकिन पराजित हो गये थे। 2020 में कांग्रेस में शामिल हो गये और उसी के टिकट पर चुनाव लड़ा और‍ निर्वाचित हुए। वे विरासत समिति के सदस्‍य हैं। वे कहते हैं कि विधान सभा सदस्‍य के रूप विधायी प्रक्रिया में प्रत्‍यक्ष रूप से शामिल हुए और इसमें अपनी भागीदारी निभायी। अपने सवाल और सुझाव के माध्‍यम से जनहित के मुद्दे उठाये और उस पर सरकार ने कार्रवाई भी की। इससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूती  मिलती है





--- वीरेंद्र यादव न्‍यूज ----


कोई टिप्पणी नहीं: