मधुबनी : जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता दिसंबर के दूसरे सप्ताह से शुरू होगा। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शुक्रवार, 18 नवंबर 2022

मधुबनी : जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता दिसंबर के दूसरे सप्ताह से शुरू होगा।

madhubani-district-cricket--league
मधुबनी,  जिला क्रिकेट संचालन समिति के अध्यक्ष ओंकार नाथ झा ने मधुबनी जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता नवंबर के दूसरे सप्ताह से शुरू होने की घोषणा कर दिया है। मधुबनी जिला क्रिकेट संचालन समिति के संयोजक कालीचरण ने बताया कि जिला लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए समिति का गठन कर दिया गया है जिसमें राहुल मेहता को अध्यक्ष, अनिल कुमार सोनू को संयोजक और अर्जुन सिंह बिन्दे को सदस्य बनाया गया है। कालीचरण ने बताया कि क्लब का निबंधन 15 से 20 नवंबर 2022 तक चलेगा।उसके बाद 21 से 30  नवंबर 2022 तक खिलाड़ियों का निबंधन होगा। क्लब और खिलाड़ियों का निबंधन फॉर्म लीग संचालन समिति से प्राप्त किया जा सकता है। कालीचरण ने बताया कि मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के आयुष आनन्द का कूच बिहार अंडर 19 के कप्तान बनने से जिला में खिलाड़ियों में उत्साह बढ़ गया है।  जिसके कारण जिला लीग प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिये खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है।

कोई टिप्पणी नहीं: