बिहार : चाबी जिम्मेदार हाथों में सौंपने की ताकत आपके वोट में : पीके - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शुक्रवार, 18 नवंबर 2022

बिहार : चाबी जिम्मेदार हाथों में सौंपने की ताकत आपके वोट में : पीके

  • जन सुराज पदयात्रा के 48वें दिन प्रशांत किशोर पहुंचेंगे पूर्वी चंपारण

Prashant-kishor-jan-suraj
सतभेरवा गांव ,पश्चिम चंपारण। जन सुराज पदयात्रा के 48वें दिन की शुरुआत पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया पंचायत के सतभेरवा गांव स्तिथ जन सुराज पदयात्रा शिविर सभा से हुई। सभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, "नेता आते हैं तो वह दिखाते हैं कि उनकी ताकत कितनी है, उसके साथ लोग कितने हैं। यह पूरा अभियान हमारी ताकत दिखाने का नहीं है, यह अभियान है जनता को उनकी ताकत का एहसास कराने का। आपको आपके एक-एक वोट की कीमत को समझना होगा। आपके राज्य की तिजोरी की चाबी किसको देनी है, यह आपका वोट निर्धारित करता है। जब आप अपने घर की तिजोरी की हिफाजत के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के हाथों में उसे सौंपते हैं, तो फिर पूरे राज्य की तिजोरी किसी गलत व्यक्ति के हाथ में कैसे सौंप सकते हैं?" जन सुराज पदयात्रा आज मझौलिया से चलकर बैथानिया भानाचक पहुंची, स्थानीय लोगों ने प्रशांत किशोर समेत सभी पदयात्रियों का भव्य स्वागत किया व कुछ दूरी तक पदयात्रा का हिस्से बने। पदयात्रा आज जावाकटिया, मझारिया शेख से होते हुवे पूर्वी चंपारण जिले में प्रवेश करेगीं। पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर प्रखंड के धाप टोला, परऊ टोला होते हुवे मखानिया में रात्रि विश्राम के लिए रुकेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: