बिहार : आज शाम रोशन सपाहा पहुंचेंगे प्रशांत किशोर* - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शुक्रवार, 25 नवंबर 2022

बिहार : आज शाम रोशन सपाहा पहुंचेंगे प्रशांत किशोर*

  •  जन सुराज पदयात्रा का 55वां दिन 

Jan-suraj-pk
फुलवारिया ,पूर्वी चंपारण। जन सुराज पदयात्रा के 55वें दिन की शुरुआत पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली प्रखंड के फुलवारिया स्थित जन सुराज पदयात्रा शिविर में सर्वधर्म प्रार्थना से हुई। इसके बाद पदयात्रा का हुजूम वार्ड 11 बिरति टोला पहुंचा जहां प्रशांत किशोर समेत सभी पदयात्रियों का लोगो ने भव्य स्वागत किया व कुछ दूरी तक पदयात्रा का हिस्सा बनें। इसके बाद प्रशांत किशोर ने जनसभा को संबोधित किया। आज पदयात्रा  आदर्श हाई स्कूल फुलवारी से शुरू होकर वार्ड नंबर 11 बिरति टोला, वार्ड नंबर 10, राम टोली फुलवारी, जोहर टोला, भटवालिया, बसंतपुर, गोविंदपुर, गोपालपुर, फुलवारिया,कनिहर, बेहरूपिया, सुगौली नगर पंचायत, अमिर खान टोला, सगौली, बेलवाटिया, सीतालपुर, माली गोरिगावा, तिलैया, बेगुइया, मुसावा, बेरिहरि से होकर रात्रि विश्राम के लिए रोशनपुर सपाहा पहुंचेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: