बिहार : लोकसभा चुनाव मे बिहार से शुन्य पर आउट होगे नीतीश : पटेल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 28 दिसंबर 2022

बिहार : लोकसभा चुनाव मे बिहार से शुन्य पर आउट होगे नीतीश : पटेल

Nil-mani-patel
पटना 28 दिसम्बर, राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव नरेश महतो एव राष्ट्रीय प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने बयान जारी कर कहा की जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को यह ज्ञात नही है कि आगामी लोकसभा चुनाव मे बिहार से जदयू को जनता शुन्य पर आउट करेगी। जदयू अध्यक्ष उमेश कुशवाहा अपनी कुर्शी बचाने एव अपने राजनीतिक अस्तित्व को बचाये रखने के लिए भाजपा मुक्त भारत की बात कहकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुश करने का प्रयास कर रहे है। जबकि सच्चाई यह है कि जदयू का राजनीतिक जनाधार पूर्णतः समाप्त हो चुका है। इसका त्वरित उदाहरण है कि गोपालगंज व कुढनी विधानसभा उपचुनाव मे जनता ने नीतीश कुमार को रिजेक्ट कर भाजपा को अपना समर्थन दिया  मोर्चा नेताओं ने कहा कि जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को बिहार की राजनीतिक स्थिति का सही ज्ञान नही है। वे लगातार अपने नेता को खुश करने के लिए गलतबयानी कर रहे है। बिहार की जनता जदयू राजद गठबंधन को लोकसभा चुनाव मे न केवल शुन्य पर आउट करेगी बल्कि अपना पूर्ण समर्थन भाजपा केपक्ष मे देगी।

कोई टिप्पणी नहीं: