ढाका, पूर्वी चंपारण, जन सुराज पदयात्रा के दौरान खरूआ चैनपुर पंचायत के बैरिया गांव में प्रशांत किशोर ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "जो मोबाइल आज उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में बन रहा है, शायद ही इससे जुड़ी कोई भी नई फैक्ट्री बिहार में बनी हो। नीतीश लालू के राज में बिहार को मजदूर सप्लायर के अवसर के रूप में ही देखा जाता है।" इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज यहां के लड़के इंजीनियर, डॉक्टर न बन कर के मजदूर बन रहे हैं। समाजवाद का ढोंग करने वाले लोग समतामूलक समाज बनाने के नाम पर बिहार को अशिक्षित और मजदूर बना रहे हैं। बिहार के लोग अनपढ़ और वेबकूफ़ नहीं हैं, यहां के सिस्टम ने उन्हें ऐसा बना दिया है। अगर मिलकर बेहतर विकल्प बनाया गया तो जो लड़के बाहर में मजदूरी कर रहे हैं, वो बिहार में आकर फैक्ट्री लगा सकते हैं। आगे जनता से अपील करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर सभी सही लोग मिलकर साथ आए तो आने वाले बिहार का भविष्य बहुत उज्जवल हो सकता है।
शनिवार, 10 दिसंबर 2022
पूरे बिहार को अशिक्षित बना दिया : प्रशांत किशोर
Tags
# बिहार
# बिहार चुनाव
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार चुनाव
Labels:
बिहार,
बिहार चुनाव
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें