मधुबनी : जिला कांग्रेस ने खड़गे, सोनिया, राहुल का आभार जताया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 6 दिसंबर 2022

मधुबनी : जिला कांग्रेस ने खड़गे, सोनिया, राहुल का आभार जताया

Akhilesh-pratap-singh-congress-bihar
मधुबनी, जिला कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष  मधुबनी प्रो शीतलाम्बर झा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि   अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार के कद्दावर व लोकप्रिय नेता राज्यसभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मनोनीत करने पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एवं देश के युवाओं के प्रेरणास्रोत सांसद राहुल गांधी के प्रति आभार जताया है एवं नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दी है। जिलाध्यक्ष प्रो झा ने कहा है कि डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह बिहार के लोकप्रिय व संघर्षशील नेता है राजनीति के मजे हुए खेलाड़ी है वे  पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे है ,बिहार कांग्रेस के चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष रहें है ,किसानों छात्रों, नौजवानों के हमेशा से हमदर्द रहें है वे अपने लम्बी राजनीतिक जीवन मे कई आंदोलनात्मक कार्यक्रम को नेतृत्व किए है वे सुलझे हुए मृदुभाषी स्वभाव एवं क्रांतिकारी  नेता है उनकी पकड़ सम्पूर्ण बिहार में है। प्रो झा ने कहा है कि उनके मनोनयन से बिहार कांग्रेस को एक सशक्त नेतृत्व मिला है उनके मार्गदर्शन में बिहार कांग्रेस एक बार फिर से अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा फिर से प्राप्त करने में कोई कसर नही छोड़ेगी। बधाई देने बालों ज्योतिरामन झा बाबा, अमानुल्लाह खान, मनोज कुमार मिश्रा, संजय कुमार मिश्रा, मो आकिल अंजुम, ऋषिदेव सिंह, ज्योति झा, जय कुमार झा, आनंद कुमार झा, बिमल कुमार यादव, मीणा देवी कुशवाहा, पवन कुमार यादव, रामसुंदर त्रैत , सुनील कुमार झा,मो सबीर , अशोक कुमार चौधरी, बैद्यनाथ झा, शिव नारायण मंडल,अशोक सिंह, विजय कुमार राउत, नलनी रंजन झा, रामइकबाल पासवान, मो शब्बीर , शिवनाथ ठाकुर, नवेन्द्र झा, अविनाश झा, प्रफुल्ल चन्द्र झा, कालिका प्रसाद सिंह आदि दर्जनों नेता है।

कोई टिप्पणी नहीं: