मधुबनी : नाजीरपुर पंचायत में भाकपा-माले कार्यकर्ताओं का बैठक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 10 दिसंबर 2022

मधुबनी : नाजीरपुर पंचायत में भाकपा-माले कार्यकर्ताओं का बैठक

Cpi-ml-madhubani-meeting
रहिका/मधुबनी। रहिका प्रखंड के नाजीरपुर पंचायत में भाकपा-माले कार्यकर्ताओं का बैठक माले नेता राम अशीष पासवान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भोजपुर के शहीद जगदीश व रामायण राम को श्रद्धांजलि दिया गया। बैठक में 15 फरवरी को पटना में आयोजित लोकतंत्र बचाओ - देश बचाओ रैली की तैयारी एवं 16 दिसंबर को रहिका प्रखंड अंचल कार्यालय के समक्ष आयोजित धरना प्रदर्शन की तैयारी पर चर्चा हुई। बैठक को भाकपा-माले जिला सचिव ध्रुब नारायण कर्ण, जिला कमिटी सदस्य शांति सहनी ने संबोधित किया। जबकि दर्जनों माले कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं: