घोड़ासहन, पूर्वी चंपारण, जन सुराज पदयात्रा के 70वें दिन की शुरुआत कदमवा पंचायत स्थित पदयात्रा शिविर में सर्वधर्म प्रार्थना से हुई। इसके बाद प्रशांत किशोर सैकड़ों पदयात्रियों के साथ कदामवा से निकले। आज पदयात्रा कदमवा से निकलकर पुरनहिया, समनपुर, लौखान शेख टोली, खरूआ चैनपुर, गावंद्री होते हुए ढाका प्रखंड के जटवलिया पंचायत के गोरगाॅवा यज्ञ स्थान मैदान में रात्रि विश्राम के लिए पहुंचेगी। प्रशांत अबतक पदयात्रा के माध्यम से लगभग 750 किमी से अधिक पैदल चल चुके हैं। इसमें 550 किमी से अधिक पश्चिम चंपारण में पदयात्रा हुई और पूर्वी चंपारण में अबतक 200 किमी से अधिक पैदल चल चुके हैं। दिन भर के पदयात्रा के दौरान प्रशांत किशोर 5 से 6 आमसभाओं को संबोधित करेंगे और स्थानीय लोगों के साथ संवाद करेंगे।
शनिवार, 10 दिसंबर 2022
बिहार : ढाका के 7 पंचायतों और 13 गांव से गुजरेगी पदयात्रा
Tags
# बिहार
# बिहार चुनाव
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार चुनाव
Labels:
बिहार,
बिहार चुनाव
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें