बिहार : तेजस्वी को उत्तराधिकारी घोषित कर राजशाही व्यवस्था लागू करना चाहते है नीतीश - पटेल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 18 दिसंबर 2022

बिहार : तेजस्वी को उत्तराधिकारी घोषित कर राजशाही व्यवस्था लागू करना चाहते है नीतीश - पटेल

naresh-mahto-morcha
पटना 18 दिसम्बर, राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के प्रधान महासचिव नरेश महतो एव राष्ट्रीय प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने एक बयान जारी करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तेजस्वी यादव को उत्तराधिकारी घोषित कर राजशाही व्यवस्था लागू करना चाहते है जिसे प्रदेश की जनता कभी भी स्वीकार करने वाली नही है‌। भाजपा से अलग होने के पश्चात जब से बिहार मे महागठबंधन राजद-जदयू की सरकार बनी है तब से पुरे प्रदेश मे अराजकता का माहौल बना हुआ है। एक ओर जहा लगातार अपराधिक घटनाओ मे इजाफा हो रहा है वहि दुसरी ओर प्रदेश मे जहरीली शराब का अवैध कारोबार पनप रहा है। मोर्चा नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार पुरी तरह से राजधर्म को भूल चुके है। प्रदेश मे जहा जहरीली शराब से लगातार मौत हो रही है उसपर नीतीश कुमार का यह वंक्तव्य जो पियेगा वह मरेगा घोर आश्चर्यजनक है। नीतीश कुमार कि सरकार पुरी तरह से दिशाहीन हो चुकी है। जनता अब चुनाव मे नीतीश कुमार को सत्ता से विदा करने को तैयार बैठी है। 

कोई टिप्पणी नहीं: