बिहार : रूपहरा से ढाका प्रखंड के करमवा पहुंचेंगे प्रशांत किशोर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 13 दिसंबर 2022

बिहार : रूपहरा से ढाका प्रखंड के करमवा पहुंचेंगे प्रशांत किशोर

  • जन सुराज पदयात्रा के 73वें दिन

Jan-suraj-yatra
रूपहरा, पूर्वी चंपारण। जन सुराज पदयात्रा के 73वें दिन की शुरुआत पूर्वी चंपारण जिले के चिरैया प्रखंड के रूपहरा हाई स्कूल स्थित जन सुराज पदयात्रा शिविर में सर्वधर्म प्रार्थना से हुई। इसके बाद पदयात्रा का हुजूम रूपहरा पंचायत के भगवतपुर भालुआही गांव पहुंचा, जहां प्रशांत किशोर समेत सभी पदयात्रियों का लोगों ने भव्य स्वागत किया व कुछ दूरी तक पदयात्रा का हिस्सा बनें। इसके बाद प्रशांत किशोर ने जनसभा को संबोधित किया। आज पदयात्रा चिरैया प्रखंड के रूपहरा पंचायत हाई स्कूल से चलकर लहन ढाका, ढाका रामचंद्र, चैनपुर, औरिया, परसा, बहलोलपुर, फुलवारिया, खैरवा, भगवान, सरथा से होते हुए रात्रि विश्राम के लिए ढाका प्रखंड के करमवा पंचायत पहुंचेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: