बिहार : 26 एमपी वाला गुजरात मालिक, 40 एमपी वाला बिहार मजदू: प्रशांत किशोर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 16 दिसंबर 2022

बिहार : 26 एमपी वाला गुजरात मालिक, 40 एमपी वाला बिहार मजदू: प्रशांत किशोर

Bihar-labour-with-40-mp
दोस्तिया, शिवहर। जन सुराज अभियान के 76वें दिन शिवहर पहुंचे प्रशांत किशोर ने दोस्तिया पंचायत में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बिहार के लड़के मजदूर बनने के लिए पैदा नहीं हुए हैं। आज व्यवस्था की वजह से उन्हें मजदूर बनने के लिए बेबस होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि 26 एमपी वाले गुजरात जैसे राज्य  के लोग मालिक बन जाते हैं, जबकि 40 एमपी देने वाला बिहार के लोग दूसरे राज्यों में मजदूरी करने को मजबूर हैं। जन सुराज अभियान के माध्यम इसी भेदभाव को मिटाने के लिए पदयात्रा पर निकलें हैं। आगे प्रशांत ने कहा हमारा ये प्रयास है कि बिहार के लोगों के अंदर वो ताकत पैदा की जायें, जिससे वो ख़ुद फैक्ट्री लगा कर महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा के लोगों को बुलाकर अपने राज्य बिहार में रोजगार दे सकें।

कोई टिप्पणी नहीं: