बिहार : धूमधाम से मनाया गया सोनिया गांधी का 76 वां जन्मदिन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 12 दिसंबर 2022

बिहार : धूमधाम से मनाया गया सोनिया गांधी का 76 वां जन्मदिन

  • सोनिया गांधी के जन्मदिन पर बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री और मिठाइयों का हुआ वितरण

Bihar-congress-celebrate-soniya-gandhi-birth-day
पटना. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेताओं ने आज सदाकत आश्रम में केक काटकर यूपीए की चेयरपर्सन व पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया. इस मौके पर एआईसीसी महासचिव व केरल के प्रभारी तारिक अनवर, बिहार कांग्रेस के  विधान परिषद में नेता व निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा सहित प्रमुख नेतागण ने केक काटने के उपरांत बच्चों में मिठाइयों और पाठ्य सामग्री का वितरण किया.  इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव तारिक अनवर ने कहा कि भारतीय राजनीति में शुचिता और त्याग की प्रतीक सोनिया गांधी ने देश में राजनीतिक जीवन को एक आदर्श प्रदान किया है.भारतीय राजनीति में शायद ही त्याग की ऐसी प्रतिमूर्ति मिलें.सोनिया गांधी से सभी कांग्रेसजन को प्रेरणा मिलती है.तारिक अनवर ने श्रीमती सोनिया गांधी जी के लम्बे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है. इस मौके पर निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने कहा कि त्याग और स्नेह की प्रतिमूर्ति सोनिया गांधी ने आजीवन भारतीयता को अपनाया और सनातन संस्कृति के वसुधैव कुटुम्बकम् के अवधारणा को अपनाया.सोनिया गांधी का विचार और जीवन शैली दोनों राजनीतिक आदर्श है. सदाकत आश्रम में जन्मदिन में मुख्य रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव तारिक अनवर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा, कौकब कादरी, कृपा नाथ पाठक, विधान पार्षद प्रेम चन्द्र मिश्र, विधायक बिरेन्द्र चौधरी, राजेश राठौड़, बंटी चौधरी, ब्रजेश प्रसाद मुनन, आसिफ गफूर, नूतन पाण्डेय, मुन्ना शाही, लाल बाबू लाल, ब्रजेश पाण्डेय, ज्ञान रंजन, कमलदेव नारायण शुक्ला, अजय चौधरी, संजीव कर्मवीर, अरबिंद लाल रजक, सौरभ कुमार सिन्हा, कुंतल कृष्ण, राज किशोर सिंह, अजय सिंह टुन्नू, वसी अख्तर, धनञ्जय शर्मा, आशुतोष शर्मा, शशि रंजन, धर्मेन्द्र धारी, सुनील कुमार सिंह, संतोष श्रीवास्तव, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, प्रदुमन कुमार, मृणाल अनामय, मृगेंद्र कुमार सिंह, शास्वत शेखर केदार पाण्डेय, इरशाद हुसैन, जावेद इकबाल, सिद्धार्थ क्षत्रिय,  सत्येन्द्र कुमार सिंह, मोहन शर्मा, बिमलेश तिवारी, रिपु दहन शर्मा, धर्मवीर मंडल, के. डी. हिमांशु, विश्वनाथ बैठा, निधि पाण्डेय, अमित कुमार, आलोक हर्ष, सिद्धार्थ मोहन सहित सैंकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहें.

कोई टिप्पणी नहीं: