रांची : झारखंड की मशहूर एक्ट्रेस रिया की आज बुधवार सुबह रांची—कोलकाता मार्ग पर हावड़ा के निकट बगनान में गोली मारकर हत्या कर दिये जाने की खबर है। हालांकि पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रिया के पति प्रकाश से पूछताछ कर रही है। रिया कुमारी झारखंड में खोरठा और क्षेत्रीय भाषाओं के अलबम में ईशा आलिया के नाम से काम करती थी। क्षेत्रीय फिल्मों और अलबम की मशहूर अभिनेत्री 22 वर्षीया रिया अपने पति प्रकाश कुमार और तीन साल की बेटी के साथ कार से कोलकाता जा रही थी। रांची-कोलकाता मार्ग पर सुबह 6 बजे पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिलांतर्गत बगनान में महिषरेखा पुल के पास यह वारदात घटित हुई। रिया के पति ने पुलिस को बताया कि हत्या को सड़क लुटेरों ने अंजाम दिया है। रिया का पति भी मनोरंजन की दुनिया से जुड़ा है। वह क्षेत्रीय भाषाओं में फिल्में और अलबम बनाता है। उसने अपने बयान में कहा कि वह अपनी पत्नी और बच्ची के साथ कार से कोलकाता जा रहा था। महिषरेखा पुल के पास उन्होंने गाड़ी रोकी तो तीन बदमाश वहां हथियार लहराते हुए पहुंचे और लूटपाट की कोशिश की। रिया और उसने जब इसका इसका विरोध किया तो एक बदमाश ने रिया पर गोली चला दी और वह वहीं गिर पड़ी।
बुधवार, 28 दिसंबर 2022
झारखंड की मशहूर अभिनेत्री रिया की कोलकाता में गोली मारकर हत्या
Tags
# अपराध
# झारखण्ड
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
झारखण्ड
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें