पटना : भाजपा ने आज शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन को अनुशासनहीनता के आरोप में बाहर का रास्ता दिखाते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने राजीव रंजन को अगले छह सालों के लिए पार्टी से निकाला है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने इस संबंध में पार्टी की तरफ से एक पत्र भी जारी कर दिया है। इससे पहले राजीव रंजन ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छोड़ने की इच्छा जताते हुए एक लेटर लिखा था। भाजपा ने राजीव रंजन के निष्कासन संबंधी लेटर में बताया कि राजीव रंजन पहले भी पार्टी विरोधी बयान दे चुके हैं। इसकी मौखिक जानकारी मिल रही थी। उन्हें ताकीद भी की गई थी। लेकिन वे पार्टी विरोधी बयान देने से बाज नहीं आ रहे थे। इससे पार्टी की छवि पर बुरा प्रभाव पड़ रहा था। पार्टी ने उनके इस आचरण को अनुशासनहीनता माना और इसके लिए राजीव रंजन को तत्काल भाजपा के सभी पदों से पदमुक्त किया जाता है। इससे पहले राजीव रंजन ने भी पार्टी की सदस्यता छोड़ने की इच्छा जताते हुए एक लेटर भाजपा अध्यक्ष को भेजा था। अपने इस पत्र में उन्होंने पार्टी पर कई आरोप लगाते हुए पीएम मोदी की नीतियों से अलग भटकने की बात कही। उन्होंने पार्टी में पिछड़ा/अतिपिछड़ा व दलित समाज के विरोधी तत्वों के हावी होने का भी आरोप लगाया था।
शुक्रवार, 30 दिसंबर 2022

बिहार : भाजपा ने उपाध्यक्ष राजीव रंजन को पार्टी से निकाला
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
सम्पादकीय डेस्क --- खबर के लिये ईमेल -- editor@liveaaryaavart.com
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें