मधुबनी : पंडौल के पूर्व पंचायत सेवक सेवा से बर्खास्त - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

मंगलवार, 31 जनवरी 2023

मधुबनी : पंडौल के पूर्व पंचायत सेवक सेवा से बर्खास्त

madhubani-samaharnalay
मधुबनी, जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने रमेश कुमार सिंह अपने आदेश के तहत तत्कालीन पंचायत सेवक, प्रखंड पंडौल को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। बताते चलें कि माननीय न्यायालय में उपस्थित होने हेतु नियंत्री पदाधिकारी से अनुमति नहीं लेने, बिना सूचना के अनुपस्थित रहने, प्रभार नहीं सौंपने, नियंत्री पदाधिकारी के आदेश की अवहेलना करने, सरकारी कार्यों में बाधा उत्पन्न करने हेतु आरोप गठित करते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा करणपृक्षा प्राप्त किया गया था। जिसके सम्यक विवेचनोपरांत इसे असंतोषजनक पाया गया। तदोपरांत जिलाधिकारी द्वारा बर्खास्तगी के आदेश जारी किए गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: