मधुबनी : संजय जायसवाल ने कर्पूरी ठाकुर प्रतिमा का अनावरण किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 24 जनवरी 2023

मधुबनी : संजय जायसवाल ने कर्पूरी ठाकुर प्रतिमा का अनावरण किया

Sanjay-jayswal-in-madhubani
मधुबनी, आज 24 जनवरी को राजनगर के नरकटिया चौक के प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल जी के द्वारा जननायक करपुरी ठाकुर के जन्म जयंती समारोह के साथ-साथ उनका प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम को मूर्त रूप दिया गया कार्यक्रम के शुरुआत में मंच पर उपस्थित पूर्व मंत्री राजनगर विधायक डॉ रामप्रीत पासवान पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष शंकर झा पूर्व एमएलसी वरिष्ठ नेता बालेश्वर सिंह भारती विधायक नितीश मिश्रा पूर्व सांसद वीरेंदर चौधरी  विधायक अरुण शंकर प्रसाद पूर्व विधायक रामदेव महतो जिला प्रभारी अशोक सहनी प्रदेश के नेता मृत्युंजय झा, रणधीर खन्ना झंझारपुर अध्यक्ष राघव झा मंगल बिहारी कामत ब्लाक प्रमुख सुलेखा देवी प्रमुख प्रतिनिधि रविंद्र ठाकुर उप प्रमुख गोपाल धीरसरिया भाजपा नेता अमरनाथ प्रसाद किरण झा  जिला परिषद संजय राम पूर्व जिला पार्षद पावस पासवान के साथ सम्मिलित रूप से प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुरुआत किया तदुपरांत राज नगर मंडल अध्यक्ष मृतुंजय कुमार कुंदन के संचालन में सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिले भर के नेताओं की उपस्थिति रही जिन्होंने अपने प्रदेश अध्यक्ष को मखाना का माला और अंग वस्त्र देकर उनका सम्मान किया स्वागत भाषन में डॉ रामप्रीत पासवान ने बताया की कैसे कार्यक्रम तय हुवा कैसे मूर्ति ख़रीदा गया तदुपरांत डॉ पासवान ने अपने नेता का धन्यवाद सह स्वागत किया 


वक्ताओं ने जमकर बिहार सरकार पर धावा बोला अपने संभाषण में बिहार सरकार पर उंगली उठाते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि राशन दे रही है केंद्र सरकार लेकिन फिर भी 1 महीने का राशन बिहार सरकार ने खा लिया शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज सनातन धर्म पर कुठाराघात श्री जायसवाल ने कांग्रेस के पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि जब कर्पूरी ठाकुर मुख्यमंत्री बने थे तब कांग्रेसियों ने नारा दिया था कर कर पूरा कर कर पूरा छोड़ दे गद्दी पकड़ अस्तुरा काग्रेस ने इस तरह से पूरे अति पिछड़ा समाज को अपमान करने का काम किया था वैसे महा नायक कर्पूरी ठाकुर जी के बताए गए रास्ते पर चलकर भारतीय जनता पार्टी आज दुनिया के सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। कार्यक्रम में जिला महामंत्री संजीव  कुमार बादल ज्योति गणेश मंडल जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव प्रमोद सिंह संजय पांडे विनोद प्रसाद रणधीर ठाकुर विष्णु राउत नागेंद्र राउत जन्मेजय सिंह शम्भू ठाकुर सुजीत पासवान सर्वंन साह राहुल  राज उद्धव कुंवर सुमन झा बेचन झा संजीत झा जिला मंत्री राधा देवी दानी झा  अरुण झा फेकू यादव जगदीश देव अरुण गुप्ता राजीव झा ऋतू मंडल पिंकी झा अविनाश झा  जिला के सभी पदाधिकारी मंच मोर्चा प्रकोष्ठ संयोजक राजनगर मंडल के सभी पदाधिकारी मंच मोर्चा के संयोजक नथुनिया कुमार कुंदन शेखर सुमन हरिमोहन चौधरी राजेंद्र शर्मा सोहन चौधरी रामकृष्ण साहू सौरभ मनोहर ठाकुर सतीश सिंह अनिल राय के साथ हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल हुए।

कोई टिप्पणी नहीं: