बिहार : राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 25 जनवरी 2023

बिहार : राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन

National-tourisam-day-patna
पटना, राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के अवसर पर आज   पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के स्थानीय पटना कार्यालय  द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से 12 .30 तक St. Andrews Academy , पटना के प्रांगण में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 50 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। विभिन्न पर्यटक स्थलों का मानचित्र रंगोली बनाएं गए हैं व सभी प्रतिभगियों को पर्यटन कार्यालय द्वारा पुरस्कर के साथ हीं सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर भारत पर्यटन पटना कार्यालय के प्रवाह हॉल में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें टूरिज्म एसोसिएशन ऑफ बिहार से करीब 30 लोगों ने भाग लियाइस दिवस पर पर्यटन मत्रालय के निदेशक वाई नीलकंठन ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया व सभी अतथियों को स्वागत उपरांत राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के बारे में विस्तार से लोगों को जानकारी दी। इस मौके पर टूरिज्म एसोसिएशन से संजय शर्मा , अभिषेक तिवारी , प्रभात कुमार, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: