'सनातन सेना' पूरे उत्तर प्रदेश में 5 लाख से अधिक हनुमान चालीसा का वितरण करेगी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 25 जनवरी 2023

'सनातन सेना' पूरे उत्तर प्रदेश में 5 लाख से अधिक हनुमान चालीसा का वितरण करेगी

  • "हम सभी मिलकर जल्द ही भारत को "हिन्दू राष्ट्र" घोषित करवायेंगें।"- सुरजीत सिंह (राष्ट्रीय अध्यक्ष, सनातन सेना)

Sanatan-sena-up
सुल्तानपुर (उत्तरप्रदेश):'सनातन सेना' के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह जी इस समय उत्तर प्रदेश प्रवास पर हैं। मंगलवार 24 जनवरी 2023 को सुल्तानपुर के बिजेथुआ महावीरान धाम पर सनातन सेना उत्तर प्रदेश राहुल सिंह बजरंग जी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह जी का जोरदार स्वागत किया।धाम पर हनुमान चालीसा का पाठ कर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने पूजा, अर्चना कर बजरंगबली जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह जी अपने उद्बोधन में कहा,"सनातन सेना ने मुंबई में 5 लाख हनुमान चालीसा का वितरण का लक्ष्य रक्खा है,जिसमें से अभी तक 50 हजार से अधिक संख्या में हनुमान चालीसा का वितरण किया जा चुका है।अब सनातन सेना पूरे उत्तर प्रदेश में 5 लाख से अधिक हनुमान चालीसा का वितरण उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में करेंगी।" आगे सुरजीत ने कहा,"हम सभी मिलकर जल्द ही भारत को "हिन्दू राष्ट्र" घोषित करवायेंगें। "हिन्दू राष्ट्र" घोषित करवाने में युवा अहम भूमिका में होंगें।" इस मौके पर सनातन सेना उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल सिंह बजरंग,भाजपा नेता दिलीप विश्वकर्मा,ज्ञान प्रकाश मिश्रा एवं अन्य लोग उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

कोई टिप्पणी नहीं: