बिहार : प्रशांत किशोर ने भोजपुरी में बताया कि जनता को किन मुद्दों पर वोट करना चाहिए - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 19 जनवरी 2023

बिहार : प्रशांत किशोर ने भोजपुरी में बताया कि जनता को किन मुद्दों पर वोट करना चाहिए

  • अपन लइकन खातिर वोट दिहीं, अपन समांग के बाहर मजदूरी करे जाए से रोके खातिर वोट दिहीं : प्रशांत किशोर

Pk-calls-vote-for-bihar
जन सुराज पदयात्रा के दौरान सिधवालिया प्रखंड के झझवा पंचायत में प्रशांत किशोर ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आपका बच्चा आधा पेट खाना खाकर सोता है। आपके बच्चों के शरीर पर कपड़ा नहीं है, आपके बच्चों के स्कूलों में शिक्षा नहीं है। आपका बच्चा पढ़-लिख कर घर में बेरोजगार बैठा है। आपका बच्चा घर की परिस्थितियों की खातिर 12-15 हजार रुपयों के लिए घर परिवार से दूर अन्य राज्यों पर मजदूरी करने गया है। इसके बावजूद आप लोगों के अपने बच्चों की चिंता नहीं है। आगे प्रशांत किशोर ने जनता से अपील करते हुआ कहा कि आप लोग अपने बच्चों की खातिर और अपने पति की बाहर जाकर मजदूरी करने की मजबूरी दूर करने के लिए वोट दीजिये, तब जाकर बिहार सुधरेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: